1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Raksha Badhan Shubh Yog 2024 : महासंयोग में बंधेगी इस बार रक्षाबंधन पर राखी , जानें शुभ मुहूर्त

Raksha Badhan Shubh Yog 2024 : महासंयोग में बंधेगी इस बार रक्षाबंधन पर राखी , जानें शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन त्यौहार भाई-बहन के बीच प्यार और विश्वास के खूबसूरत बंधन का पर्व है। हर साल श्रावण मास के आखिरी दिन मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Raksha Badhan Shubh Yog 2024 : रक्षाबंधन त्यौहार भाई-बहन के बीच प्यार और विश्वास के खूबसूरत बंधन का पर्व है। हर साल श्रावण मास के आखिरी दिन मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को सुबह 03 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगी और उसी दिन रात 11 बजकर 55 मिनट पर इसका समापन होगा। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर पवित्र धागा बांधती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करते हुए उसे मिठाई खिलाती है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्र आज से शुरू, जाने और पूजन विधि और भोग

इस साल  पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और शोभन योग बन रहा है। ये सभी योग शुभ माने जाते हैं। यह माना जाता है कि इन योगों में भाइयों की कलाई पर बंधी गई राखी का प्रभाव और अधिक शुभ होता है। इस बार भद्रा और पंचक का साया भी रहेगा। भद्रा काल में राखी बांधने से बचना चाहिए।

राखी बांधने का मुहूर्त (Raksha Badhan Shubh Yog)
रक्षाबंधन का  समय – दोपहर 1: 30 से रात 9:06 तक
राखी बांधने का समय – दोपहर 1 बजकर 46 मिनट से 4 बजकर 19 मिनट तक
अवधि – 2 घण्टे 37 मिनट
रक्षाबंधन में प्रदोष काल का मुहूर्त – शाम 06 बजकर 56 मिनट से रात 09 बजकर 07 मिनट तक
अवधि – 02 घण्टे 11 मिनट

 मंत्र का उच्‍चारण करना चाहिए 
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 19 March: नवत्ररात्र के पहले दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बनेंगे बिगड़े हुए काम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...