श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि ने की तरफ से बताया कि, श्रीराम मंदिर (अयोध्या) में पिछले कुछ दिनों से सुनी हुई घटनाओं से हम स्तब्ध, आहत एवं अत्यंत दुखी हैं। समस्त रामभक्तों एवं रामसेवकों के प्रतिनिधि के रूप में यहां सेवा करने वाले हम इसकी न्यायपूर्ण जांच एवं रामभक्तों को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
लखनऊ। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि ने की है। ट्रस्ट की तरफ से कहा गया कि, इस इस्तीफे पर न्यास अपनी आगामी बैठक में इस पर विचार करेगा। इसके साथ ही, कहा कि, चांदी की ईंटें, आभूषण समेत अन्य सामान सुरक्षित है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि ने की तरफ से बताया कि, श्रीराम मंदिर (अयोध्या) में पिछले कुछ दिनों से सुनी हुई घटनाओं से हम स्तब्ध, आहत एवं अत्यंत दुखी हैं। समस्त रामभक्तों एवं रामसेवकों के प्रतिनिधि के रूप में यहां सेवा करने वाले हम इसकी न्यायपूर्ण जांच एवं रामभक्तों को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) के महामंत्री चंपत राय जी और न्यासी अनिल मिश्रा जी से त्यागपत्र प्राप्त हुआ है। न्यास अपनी आगामी बैठक में इसका विचार करेगा। न्यास उन श्रद्धालु भक्तों को आश्वस्त करता है जिन्होंने चांदी की ईंटें, आभूषण आदि प्रभु श्रीराम की सेवा में अर्पण हेतु न्यास के अधिकारियों को व्यक्तिशः सौंपी है, वे वस्तुएं सुरक्षित हिसाब सहित उपलब्ध हैं।
मंदिर के दानपात्रों से प्राप्त राशि की घटना के संबंध मे न्यास के निवेदन पर उ.प्र. शासन द्वारा गठित S.I.T. से प्राप्त अंतरिम प्रतिवेदन के आधार पर न्यास ने F.I.R. की प्रविष्टि की है और उसपर वैधानिक कार्यवाही जारी है। हम सभी को विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में कोई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति ना बने ऐसा सुनिश्चित करेंगे। अपराधियों को वैधानिक यथायोग्य कड़ा दंड मिलें, इस के आग्रही रहेंगें। असामाजिक, अधार्मिक, स्वार्थी तत्वों द्वारा सनातन धर्म पर, लांछन लगाने के प्रयास सफल नहीं होने देंगे। कृपया प्रसारित भ्रामक एवं निराधार अफवाहों से स्वयं बचें तथा अन्य लोगों को भी इसका शिकार न होने दें। हमें विश्वास है कि ये बादल छटेंगे, अंधेरा हटेगा, सत्य-सूर्य का प्रकाश होगा तथा श्रीरामभक्ति की प्रबल धारा अखंड बहती रहेगी।