विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए हैं। गुरुवार को दोनों ने उदयपुर में शादी की। अब कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया है।
Rashmika Mandanna wedding photo: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए हैं। गुरुवार को दोनों ने उदयपुर में शादी की। अब कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया है। फैंस की तरफ से उनको बधाइयां दी जा रही हैं। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। साथ ही कपल ने एक-दूसरे के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा है।
View this post on Instagram
रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की फोटोज साझा की हैं। साथ ही विजय के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘हैलो मेरे प्रियजनों। आपको अपने पति से मिलवाती हूं। मिस्टर विजय देवरकोंडा’! एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, ‘वह शख्स, जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है? वह शख्स, जिसने मुझे दिखाया कि सुकून से रहना कैसा होता है! वह शख्स, जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैं सोच भी नहीं सकती’।