1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 120W चार्जिंग के साथ आएगा Realme GT 6; लॉन्च से पहले कई फीचर्स का खुलासा

Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 120W चार्जिंग के साथ आएगा Realme GT 6; लॉन्च से पहले कई फीचर्स का खुलासा

Many features of Realme GT 6 Revealed: चीन की टेक कंपनी रियलमी अगले सप्ताह घरेलू बाजार में नया Realme GT 6 लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को चीन के अलावा ग्लोबल मार्केट्स में भी नए फोन को पेश किए जाने की उम्मीद हैं। हालांकि, घरेलू मार्केट में डेब्यू से पहले ही मिड-प्रीमियम सेगमेंट फोन के फीचर्स का खुलासा पहले ही हो गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo के मुताबिक, आगामी स्मार्टफोन Realme GT 6 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ BOE का S1+ 8T LTPO डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन के इस डिस्प्ले पर क्रिस्टल आर्मर ग्लास की सुरक्षा मिलेगी और डिस्प्ले 6000nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। इसके साथ ही फोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh क्षमता वाली डुअल-सेल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जाएगी।

नए रियल फोन के बैक पैनल पर 50MP डुअल कैमरा और सामने 16MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन को कई रैम और स्टोरेज वेरियंट्स में पेश किया जाएगा। चीनी मार्केट में इस फोन को दो कलर ऑप्शंस- लाइट इयर वाइट और स्टॉर्म पर्पल में पेश किया जाएगा। इस फोन की कीमत 40 हजार रुपये के करीब हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...