1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Realme Narzo 100 Lite 5G :  रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत, स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo 100 Lite 5G :  रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत, स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी ने आज भारतीय टेक बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी 144Hz लॉन्च कर दिया है। नार्जो 100 लाइट 5जी 144Hz में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Realme Narzo 100 Lite 5G :  रियलमी ने आज भारतीय टेक बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी 144Hz लॉन्च कर दिया है। नार्जो 100 लाइट 5जी 144Hz में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

पढ़ें :- World Humanoid Robot Games : चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड , मात्र 9.39 सेकंड में दौड़ा 100 मीटर

कीमत
Realme Narzo 100 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है।

ई-कॉमर्स साइट अमेजन
यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन समेत रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए 21 अप्रैल से उपलब्ध होगा।

कलर
यह फोन फ्रॉस्ट सिल्वर और थंडर ब्लैक कलर में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों 1500 रुपये तक की बचत होगी।

डिस्प्ले
Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट होगा, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैपलिंग रेट है।

पढ़ें :- अंतरिक्ष में खुलेगा ‘पेट्रोल पंप’, रोबोट हटाएगा कचरा; दवाइयों से खेती तक भारत के स्पेस स्टार्टअप्स फाउंडर्स ने पीएम से साझा किया प्लान

बैटरी
इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 2 दिनों तक चल सकती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।

एयरफ्लो वीसी कूलिंग सिस्टम
फोन में 5300mm² एयरफ्लो वीसी कूलिंग सिस्टम लगा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई के साथ आता है।

कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो Narzo 100 Lite 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन Thunder Black और Frost Silver कलर आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग से लैस किया गयाई है।

प्रोटेक्शन
यह फोन Armorshell प्रोटेक्शन से भी लैस है।

डाइमेंशन
डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 8.45 मिमी और वजन 212 ग्राम है।

पढ़ें :- Vivo T5 5G : वीवो टी5 5जी जल्द होगा लॉन्च,मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले और Ultra-Slim डिजाइन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...