1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Redmi Note 13 5G : पॉपुलर स्मार्ट फोन रेडमी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट,जानें कैमरा और ऑफ़र

Redmi Note 13 5G : पॉपुलर स्मार्ट फोन रेडमी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट,जानें कैमरा और ऑफ़र

Redmi Note 13 5G: Massive Discount Available on the Popular Redmi Smartphone—Check Out the Camera and Offers

By अनूप कुमार 
Updated Date

Redmi Note 13 5G :  Xiaomi की Redmi का पॉपुलर फोन इन दिनों बेहद सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। कंपनी की नोट सीरीज का धांसू फोन Redmi Note 13 5G बंपर डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन अपने एमआरपी से 26% तक डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
कैमरा
फोन में 108 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिलता है।
रैम
यह फोन 12GB तक रैम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कई और धांसू फीचर्स इसमें देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं फोन पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में।

पढ़ें :- Sita Navami 2026  : धैर्य, धर्म और मर्यादा की अमर कहानी माता सीता,  सिखाया  सच्चा प्रेम आत्मसम्मान बनाए रखने का नाम है

छूट का ऑफ़र
6GB रैम, 128GB स्टोरेज वाले फोन मॉडल का एमआरपी 20,999 रुपये है लेकिन क्रोमा पर फोन 14,999 रुपये में लिस्टेड है। फोन पर कंपनी ने सीधा 6000 रुपये का डिस्काउंट दिया है। यह फोन Flipkart पर भी लगभग इतने ही डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है जहां पर इसे 14,500 रुपये तक की कीमत में खरीदा जा सकता है।

विशेषताएं
Redmi Note 13 5G में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 nits तक ब्राइटनेस दी गई है। फोन 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिप से लैस है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है।
प्रोक्सिमिटी सेंसर
Redmi Note 13 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
ड्यूल बैंड वाई-फाई
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एबिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास और प्रोक्सिमिटी सेंसर है।
बैटरी
Redmi Note 13 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिसमें डस्ट और स्प्लेश रेसिस्टेंस है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 के साथ लॉन्च किया गया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...