1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Relationship Tips: ससुराल और मायका दोनों है आस पास, तो जरुर रखें इन बातों का ध्यान, वरना बिगड़ सकती है बात

Relationship Tips: ससुराल और मायका दोनों है आस पास, तो जरुर रखें इन बातों का ध्यान, वरना बिगड़ सकती है बात

वरना बनते बनते रिश्ते कब बिगड़ने लगते है पता नहीं चलता है। ऐसे में आज हम आपको कुठ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप मायके और ससुराल दोनो में सामंजस्य बना कर चल सकती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अगर आपका ससुराल और मायका दोनो आस पास है तो फायदों के साथ साथ कई नुकसान भी होते है। ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की बहुत अधिक आवश्यकता है।

पढ़ें :- Relationship tips: पार्टनर नहीं देता जरा भी ध्यान तो, अटेंशन पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

वरना बनते बनते रिश्ते कब बिगड़ने लगते है पता नहीं चलता है। ऐसे में आज हम आपको कुठ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप मायके और ससुराल दोनो में सामंजस्य बना कर चल सकती है। अगर आपको अपने ससुराल वालों का व्यवहार और बातें पसंद नहीं आती है तो उसकी कड़वाहट को अपने मायके तक न लेकर जाए।

क्योंकि शुरुआती दिनों में भले ही मायके वाले आपके पक्ष में आपके सास ससुर को कुछ बातें कह दें, लेकिन समय बीतने के साथ वह भी आपकी शिकायत करने की आदत कारण मिलने से बचने की कोशिश करेंगे। साथ ही ससुराल वाले भी आपको कभी अपना नहीं पाएंगे।

पास में मायका होने का सबसे बड़ा नुकसान और फायदा ये है कि आप कभी भी अपने घर जा सकती है. लेकिन ऐसा करना बहुत गलत बात है। खासतौर पर जब ससुराल में किसी से झगड़ा या फिर मनमुटाव हुआ हो।

इससे रिश्ते खराब होते है। साथ ही लड़की के ऐसा करने पर ससुराल और मायके के लोग भी बार बार आपस में भिड़ते रहते है। लड़की के माता पिता अक्सर यह सलाह देते है कि बिना सास ससुर से पूछे मायके नहीं जाना चाहिए।

पढ़ें :- Relationship Tips: इन छोटी-छोटी चीजों को फॉलो करके आप अपनी शादीशुदा जीवन को बना सकती हैं खुशहाल

ऐसे में लड़की को जब ससुराल वालों से परमिशन नहीं मिलती है तो वह भाई बहनों को किसी न किसी बहाने अपने पास बुलाने की कोशिश करती है। ध्यान रखे हो सकता है आपके ससुराल वालों को ये चीजें पसंद ना आएं।

यह आपके गृहस्थ जीवन के लिए सही नहीं है। शादी के बाद अगर ससुराल वालों के साथ रह रही है तो यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप उन्हें समझने की कोशिश करें। उनके साथ अपने संबंधों को मधुर और बेहतर बनाने का प्रयास करें। जिससे आपका ससुराल और मयाका दोनो खुशहाल रहेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...