1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा के होली क्रॉस स्कूल में धार्मिक विवाद: शौचालय के रोशनदान पर स्वास्तिक चिह्न बनाने से हिंदू समुदाय में रोष

नौतनवा के होली क्रॉस स्कूल में धार्मिक विवाद: शौचालय के रोशनदान पर स्वास्तिक चिह्न बनाने से हिंदू समुदाय में रोष

नौतनवा के होली क्रॉस स्कूल में धार्मिक विवाद: शौचालय के रोशनदान पर स्वास्तिक चिह्न बनाने से हिंदू समुदाय में रोष

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा में स्थित होली क्रॉस स्कूल में एक विवाद सामने आया है। स्कूल प्रशासन द्वारा शौचालय के रोशनदान पर हिंदू धर्म के पवित्र प्रतीक स्वास्तिक चिह्न को अंकित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पढ़ें :- जांच में सामने आएगी इस फर्जी केस की सच्चाई...कोर्ट के आदेश के बाद बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

स्थानीय निवासी सपा नेता प्रिंस सिंह राठौर ने इस मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लाया है। उन्होंने बताया कि स्वास्तिक हिंदू धर्म में शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। इसका उपयोग पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है।

शिकायतकर्ता ने इस कृत्य को हिंदू धर्म की भावनाओं का जानबूझकर अपमान करने वाला बताया है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है। साथ ही दोषी व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295A के तहत कार्रवाई की मांग की है।

प्रिंस सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में धार्मिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की है।

नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया सपा नेता प्रिंस सिंह राठौर के द्वारा तहरीर मिला है जांच कर कार्यवाही की जा रही है.

पढ़ें :- सेमीकंडक्टर यूनिट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, बोले-आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से कर रहा काम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...