1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. रोबोट ने किया नाबालिग का यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

रोबोट ने किया नाबालिग का यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

अब तक आपने इंसानों पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप लगते सुने होंगे, लेकिन जर्मनी से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां इन आरोपों के घेरे में कोई इंसान नहीं, बल्कि एक रोबोट है। 16 साल की लड़की से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने रोबोट को ही जब्त कर लिया है। अब पुलिस जांच कर रही है कि रोबोट की इन हरकतों के पीछे तकनीक थी या उसे चला रहे लोगों की कोई भूमिका थी।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Robot Viral Video: यूरोप के जर्मनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रोबोट पर नाबालिग लड़की के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद रोबोट को अपने कब्जे में ले लिया है। जांच का मुख्य सवाल यह है कि रोबोट की गतिविधियां पहले से तय प्रोग्रामिंग के मुताबिक थीं या उसे कोई व्यक्ति रिमोट के जरिए नियंत्रित कर रहा था।

पढ़ें :- Nobel Peace Prize 2026: कौन हैं 'नवी पिल्लै', जिन्हें मिला शांति का नोबेल?

पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात कोलोन में एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट के पास हुई। आरोप है कि रोबोट ने 16 वर्षीय लड़की के निजी अंगों को छुआ। यह भी आरोप लगाया गया है कि युवकों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आयी, जिसके बाद रोबोट के साथ दो युवकों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

बता दें कि, रोबोट की लंबाई करीब  3 फीट 11 इंच  है। सोशल मीडिया पर जर्मनी की पुलिस ने रोबोट की तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में रोबोट लाल और सुनहरे रंग का दिखाई दे रहा है। उसने सफेद टैंक टॉप, काले ट्रैक पैंट, गले में सोने की चेन और धूप का चश्मा पहन रखा है।

छवि

जांच के दायरे में 16 वर्षीय रोबोट मालिक और उसका 19 साल का साथी शामिल हैं। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों के खिलाफ अभी आरोप तय नहीं किए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के दौरान रोबोट को किस तरह संचालित किया गया।

पढ़ें :- इंग्लैंड में अमेरिकी एयरबेस को बम से उड़ाने की थी साजिश? ब्रिटिश पुलिस ने पांच संदिग्धों को किया गिरफ्तार

इस मामले से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है। इसमें रोबोट महिलाओं के एक समूह के पास जाता दिखाई देता है और एक महिला को धक्का देता नजर आता है। वीडियो में रोबोट को अन्य महिलाओं के करीब जाते हुए भी देखा जा सकता है।

पुलिस ने घटना से जुड़े वीडियो और पीड़ितों को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही अनुचित टिप्पणियों पर चिंता जताई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...