1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. RPSC Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 329पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

RPSC Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 329पदों पर निकाली भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन) 2024 की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खोल दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

RPSC Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन) 2024 की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खोल दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- CJP Protest : दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक समेत चार स्टेशन बंद, अब तक 10 उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी, 2025 तय की गई है। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 जनवरी थी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

संबंधित विषय में एमडी/एमएस या समकक्ष/पीजी डिग्री होनी चाहिए।

एज लिमिट :

आवेदकों की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

पढ़ें :- योगी सरकार 50 हजार छात्राओं को स्कूटी, पेट्रोल और हेलमेट भी देगी, जानें इस योजना से कौन होगा लाभान्वित?

फीस

  • सामान्य/अनारक्षित : 600 रुपए
  • एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी,अन्य आरक्षित : 400 रुपए

सैलरी 

  • लेवल – 16 के अनुसार
  • सिलेक्शन प्रोसेस :
  • रिटन एग्जाम के बेसिस पर

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन करें, टैब पर जाएं एसएसओ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।फॉर्म भरकर फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...