1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Rudraksha Benefits : रुद्राक्ष पहनने के फायदे आपको हैरान कर देंगे,  शक्ति- ऊर्जा के प्रबल स्रोत बारे में जानें

Rudraksha Benefits : रुद्राक्ष पहनने के फायदे आपको हैरान कर देंगे,  शक्ति- ऊर्जा के प्रबल स्रोत बारे में जानें

रुद्राक्ष  शक्ति- ऊर्जा के प्रबल स्रोत है।  इसको पहनने के फायदे आपको हैरान कर देंगे। पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि रुद्राक्ष मुक्ति और पूर्ति का साधन है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rudraksha Benefits : रुद्राक्ष  शक्ति- ऊर्जा के प्रबल स्रोत है।  इसको पहनने के फायदे आपको हैरान कर देंगे। पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि रुद्राक्ष मुक्ति और पूर्ति का साधन है।  रुद्राक्ष धार्मिक एवं औषधीय वृक्ष है। इसे अचूक और चमत्कारी माना गया है। मान्यता है कि रुद्राक्ष को धारण करने से मन को शांति मिलती है और कई प्रकार असाध्य रोगों से छुटकारा मिलता है। आध्यात्मिक साधकों का मानना है कि  मृत्यु लोक में भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए रुद्राक्ष बहुत सहायक है।

पढ़ें :- Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 :  ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द होने जा रहे हैं उदय , इन राशियों की बदलेगी किस्मत

रुद्राक्ष पहनने के फायदे
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष इस धरती पर अकेली ऐसी वस्तु है जिसमें मंत्र जाप और ग्रहों को नियंत्रित करने की शक्ति होती है। मंत्र जाप के लिए इसे सबसे उत्तम माना गया है। इसके अलावा रुद्राक्ष में कई ऐसे गुण होते हैं जिसके बारे में सभी को जानना चाहिए।

 एकमुखी रुद्राक्ष
इसे पहनने से आध्यात्मिक उन्नति और एकाग्रता प्राप्त होती है। इसके अलावा एक मुखी रुद्राक्ष छात्र वर्ग के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। एकमुखी रुद्राक्ष साक्षात भगवान शिव का स्वरूप है।

अनुष्ठान यज्ञ में रुद्राक्ष की माला का प्रयोग
गले में रुद्राक्ष की माला , मंत्र जपने के लिए हाथ में रुद्राक्ष की माला , दैनिक पूजन से लेकर बड़े अनुष्ठान यज्ञ में रुद्राक्ष की माला का प्रयोग किया जाता है। रुद्राक्ष की महिमा के कारण इसे धार्मिक कार्यो में बहुतायत प्रयोग किया जाता है। जगत और जीव के बीच की रुद्राक्ष की माला एक कड़ी है।

शारीरिक समस्याओं से छुटकारा
रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति को कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं से छूट मिलती है. साथ ही मानसिक तौर पर भी शांति मिलती है. इसलिए लोग शारीरिक और मानसिक शांति के लिए रुद्राक्ष धारण करते हैं.

पढ़ें :- Matsya Jayanti 2026 :  आज है भगवान विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य जयंती , करें श्रीहरि के इस दिव्य स्तोत्र का पाठ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...