HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Saal ka Pahala Chandragrahan: इस महीने 25 मार्च को लगेगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण, जाने कहां कहां दिखेगा असर

Saal ka Pahala Chandragrahan: इस महीने 25 मार्च को लगेगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण, जाने कहां कहां दिखेगा असर

इस साल का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है। इस दिन होला का पर्व भी है ऐसे में सवाल यह है कि क्या चंद्रग्रहण का असर होली पर भी पड़ने वाला है। आइए जानते हैं साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण कब लगेगा और कहां-कहां यह दिखाई देगा। चंद्रग्रहण वैसे तो एक वैज्ञानिक घटना है लेकिन, ज्योतिषीय दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Chandran Grahan kab hai: साल 2024  का पहला चंद्रग्रहण इसी महीने 25 मार्च को लगने जा रहा है। इस दिन होला का पर्व भी है ऐसे में सवाल यह है कि क्या चंद्रग्रहण का असर होली पर भी पड़ने वाला है। आइए जानते हैं साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण कब लगेगा और कहां-कहां यह दिखाई देगा। चंद्रग्रहण वैसे तो एक वैज्ञानिक घटना है लेकिन, ज्योतिषीय दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है।

पढ़ें :- 17 मई 2024 का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी कृपा,जानें अपना राशिफल

आपको बता दें, साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है। इस दिन होली का पर्व भी है। ऐसे में सभी के मन में सवाल उठा रहा है कि क्या चंद्रग्रहण का प्रभाव होली के पर्व पर भी पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह छाया चंद्र ग्रहण होगा। आइए जानते हैं चंद्रग्रहण का समय, महत्व और होली का प्रभाव।

चंद्रग्रहण का समय

  • 25 मार्च 2024 फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। जिसकी कुल अवधि 4 घंटे 39 मिनट की होगी।
  • चंद्रग्रहण के आरंभ होने का समय भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक होगा।
  • ग्रहण का मध्यकाल : दोपहर में 12 बजकर 43 मिनट तक।

क्या होली पर पड़ेगा चंद्रग्रहण का असर?

साल का पहला चंद्रग्रहण होली पर लगने जा रहा है। ऐसे में ग्लोबल मार्केट में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। जिसके असर निवेश आदि पर देखा जा सकता है। इस ग्रहण के प्रभाव से बिजनेस वर्ल्ड से कुछ हैरान करने वाली खबर आ सकती हैं। सभी राशियों के जातकों को अपने निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने की जरूरत है। वरना आपको नुकसान हो सकता है। दुर्घटना आदि की भी आशंका है इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। बता दें कि भारत में यह चंद्रग्रहण अदृश्य है इसलिए होली के पर्व पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा क्योकि, भारत में चंद्रग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा।

कहां-कहां देखा जा सकेगा चंद्रग्रहण

साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव पर यह दिखाई देगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले ही लग जाता है। जबकि भारत में यह अदृश्य रहेगा तो इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा इसलिए होली का त्योहार बिना किसी विघ्न के मनाया जा सकता है। बता दें कि साल 2024 का दूसरा चंद्रग्रहण 29 अक्टूबर को लगने जा रहा है और यह भारत में दिखाई देगा।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: भारत के बड़े हनुमान मन्दिर जिनका मुस्लिमों ने कराया निर्माण, अयोध्या का हनुमान गढ़ी मंदिर भी...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...