Saharanpur Road Accident : यूपी के सहारनपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार हो रहे श्रद्धालु वापस लौट रहे थे, तभी पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा देवबंद थाना क्षेत्र में एक फ्लाईओवर के पिलर संख्या 13 के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी लोग मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के बाद नवरात्र के लिए ज्योति लेकर मेरठ के सरधना स्थित अपने गांव कुशावली लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, रात भर यात्रा करने के बाद ये लोग शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे देवबंद पहुंचे थे और चाय-नाश्ता करने के लिए रुके थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेजरफ्तार कंटेनर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।
इस टक्कर के बाद दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमन राणा (25), सागर (22), पंकज (25) और रमेश (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम हेतु भेजे गए हैं। अन्य घायलों का उपचार जारी है। बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने हेतु CMO सहारनपुर को निर्देशित किया गया है।
हादसे में कुछ घायलों को उनके परिजनों की सुविधा के दृष्टिगत मेरठ रेफर किया गया है। सभी घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने व उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।