Samsung Galaxy Z Flip 7 and Fold 7 Specs: सैमसंग गैलक्सी एस25 सीरीज लॉन्च होने के बाद Samsung के यूजर्स का अब सारा फोकस अपकमिंग Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 पर शिफ्ट हो गया है। वहीं, अगली पीढ़ी के इन दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोंस के कई स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं। अपकमिंग फोंस से जुड़ी ताजा लीक में चिपसेट, डिस्प्ले और स्टोरेज ऑप्शंस से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
Samsung Galaxy Z Flip 7 and Galaxy Fold 7 Specs: सैमसंग गैलक्सी एस25 सीरीज लॉन्च होने के बाद Samsung के यूजर्स का अब सारा फोकस अपकमिंग Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 पर शिफ्ट हो गया है। वहीं, अगली पीढ़ी के इन दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोंस के कई स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं। अपकमिंग फोंस से जुड़ी ताजा लीक में चिपसेट, डिस्प्ले और स्टोरेज ऑप्शंस से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
टिपस्टर PandaFlashPro के अनुसार, अपकमिंग Samsung Galaxy Z Fold 7 को 12GB RAM के साथ 256GB/512GB/1TB स्टोरेज ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा। जबकि, Samsung Galaxy Z Flip 7 में 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में मिलेगा। यानी कंपनी अपने प्रीमियम फोल्डेबल लाइनअप के स्टोरेज ऑप्शस में कोई बदलाव नहीं कर रही है। पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 में भी यही स्टोरेज वेरिएंट में आए थे।
लीक्स के अनुसार, Galaxy Z Fold 7 को दुनियाभर के सभी वेरिएंट्स में Snapdragon 8 Elite SoC के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, Galaxy Z Flip 7 के चिपसेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है। पिछले दिनों आयी एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Galaxy Z Flip 7 को exynos 2500 के साथ पेश किया जाएगा। लीक्स में डिस्प्ले को ल्केरा दावा किया गया है कि Galaxy Z Fold 7 के डिस्प्ले में 2,600nits की पीक ब्राइटनेस होगी, जो गैलेक्सी Z फोल्ड 6 के समान है। इसमें गैलेक्सी S25 के प्रोस्केलर फीचर को सपोर्ट करने की भी बात कही गई है, जो डिवाइस पर मौजूद कंटेंट के रिजॉल्यूशन को बढ़ाएगा।
लीक कीमतों की बात करें तो, Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 की कीमत भारत सहित विभिन्न बाजारों में उनके पिछले मॉडल जितनी ही बतायी जा रही है। बता दें कि Galaxy Z Fold 6 को भारत में 1,64,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था जबकि Galaxy Z Flip 6 की कीमत 1,09,999 रुपये थी। Galaxy Z Flip 7 FE थोड़ा सस्ता हो सकता है।