1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Saudi Arabia Work Visa : सऊदी अरब में वर्क वीजा को लेकर किया गया अहम बदलाव, कमर्शियल रजिस्ट्रेशन जरूरी

Saudi Arabia Work Visa : सऊदी अरब में वर्क वीजा को लेकर किया गया अहम बदलाव, कमर्शियल रजिस्ट्रेशन जरूरी

काम काज के सिलसिले में सऊदी अरब की ओर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। सऊदी अरब ने वर्क परमिट में बड़ा बदलाव किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Saudi Arabia Work Visa :  काम काज के सिलसिले में सऊदी अरब की ओर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। सऊदी अरब ने वर्क परमिट में बड़ा बदलाव किया है। खबरों के अनुसार, देश के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय के ‘किवा’ (Qiwa) प्लेटफॉर्म ने बताया कि सऊदी अरब ने Work Permit में बड़ा बदलाव करते हुए नई शुरू हुई कंपनियों के लिए तुरंत मिलने वाले वर्क वीजा की अधिकतम संख्या घटाकर 5 कर दी है।

पढ़ें :- US-Iran peace agreement: यूएस ईरान के बीच हो गया शांति समझौता, ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने किए दस्तखत

यह कदम भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) को व्यवस्थित करने और लेबर मार्केट (Labour market) के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

इंस्टेंट वीजा
‘Qiwa’ ने बताया कि जो कंपनियां 2 साल से कम समय से चल रही हैं, वे ज्यादा से ज्यादा 5 इंस्टेंट वीजा के लिए ही पात्र होंगी। जबकि 2 साल से अधिक पुरानी कंपनियों के लिए यह सीमा 50 वीज़ा तक हो सकती है, चाहे वे एक ही बार में आवेदन कर लें या एक ही हफ्ते में कई बार आवेदन करें।

वैध कमर्शियल रजिस्ट्रेशन
‘Qiwa’ ने विदेश से गैर-सऊदी कर्मचारियों (Non-Saudi employees) को भर्ती करने को लेकर 10 तरह की शर्तें भी तैयार की हैं। इन 10 शर्तों में शामिल हैं- बिजनेस का स्टेटस ‘एक्टिव’ होने के साथ-साथ कर्मचारियों के पास वैध Work Permit और वैध कमर्शियल रजिस्ट्रेशन (Valid Commercial Registration) भी होना चाहिए।

‘मीडियम ग्रीन’
इसके अलावा ‘मीडियम ग्रीन’ (‘Medium Green’) कैटेगरी या उससे ऊपर की कैटेगरी में रहकर सऊदीकरण की शर्तें पूरी करना होगा। साथ ही ‘वेज प्रोटेक्शन सिस्टम’ (‘Wedge Protection System’) का पालन करना, और ‘अब्शेर’ (Absher) या ‘मुकीम’ (Muqeem) जैसे सरकारी प्लेटफ़ॉर्म पर पर्याप्त बैलेंस बनाए रखना भी अनिवार्य होगा।

पढ़ें :- FIFA World CUP 2026 : अंग्रेज खिलाड़ियों की पार्टनर्स ने वर्ल्ड कप में लगाई आग, गोल, ग्लैमर और लिपलॉक...

विदेशी कर्मचारियों में बड़ी संख्या भारतीयों की
कहा जा रहा है कि इस नई व्यवस्था के आने से भारतीय कंपनियों और भारतीय कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है। सऊदी अरब में विदेशी कर्मचारियों में बड़ी संख्या भारतीयों की है। अब नई कंपनियों के लिए तुरंत जारी होने वाले वीजी की संख्या सीमित कर दिए जाने से नई कंपनियों या स्टार्टअप्स में शामिल होने के इच्छुक प्रोफेशनल्स की भर्ती की प्रक्रिया धीमी हो जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...