1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. एसबीके सिंह होंगे दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, गृह मंत्रालय ने नियुक्ति पर लगाई मुहर

एसबीके सिंह होंगे दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, गृह मंत्रालय ने नियुक्ति पर लगाई मुहर

दिल्ली होमगार्ड्स के महानिदेशक (Director General of Delhi Home Guards) के पद पर तैनात एसबीके सिंह (SBK Singh) को दिल्ली पुलिस आयुक्त ( Delhi Police Commissioner) अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि एसबीके सिंह (SBK Singh) एक अगस्त को यह पदभार ग्रहण करेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली होमगार्ड्स के महानिदेशक (Director General of Delhi Home Guards) के पद पर तैनात एसबीके सिंह (SBK Singh) को दिल्ली पुलिस आयुक्त ( Delhi Police Commissioner) अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि एसबीके सिंह (SBK Singh) एक अगस्त को यह पदभार ग्रहण करेंगे। अगले आदेश जारी होने तक एसबीके सिंह (SBK Singh)  इस पद पर रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने नियुक्ति पर मुहर लगाई है। आपको बता दें कि एजीएमयूटी कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह (SBK Singh)  वर्तमान में होमगार्ड के महानिदेशक (Director General of Delhi Home Guards) के पद पर तैनात हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस ने अखिलेश को सौंपी 200 सीटों की लिस्ट! पिछले दो इलेक्शन में हुआ था बुरा हाल

वर्तमान पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा का आज समाप्त हो रहा है कार्यकाल

‘तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस’ संजय अरोड़ा आज दिल्ली पुलिस आयुक्त ( Delhi Police Commissioner) के पद से रिटायर हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police) के इतिहास में संजय अरोड़ा, ऐसे तीसरे आईपीएस रहे हैं, जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और यूनियन टेरेटरीज AGMUT) कैडर से बाहर का पुलिस अधिकारी होने के बावजूद दिल्ली पुलिस ( Delhi Police) की कमान संभाली।

खास बात है कि तीनों आईपीएस, भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार यानी एनडीए शासनकाल में ही दिल्ली पुलिस आयुक्त ( Delhi Police Commissioner) बने हैं। सबसे पहले 1999 में अजय राज शर्मा, उसके बाद 2021 में राकेश अस्थाना और 2022 में संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनाया गया था।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I Live : आज दूसरे टी20 में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...