1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Sedition Case : बीजेपी सांसद फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत एमपी एमएलए कोर्ट में नहीं हुईं हाजिर, अब 18 दिसंबर को होगी पेशी

Sedition Case : बीजेपी सांसद फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत एमपी एमएलए कोर्ट में नहीं हुईं हाजिर, अब 18 दिसंबर को होगी पेशी

राष्ट्रद्रोह वाद (Sedition Case ) के केस में सांसद फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) गुरुवार को भी स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह (Special Court MP-MLA Anuj Kumar Singh)  की कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। उनकी तरफ से कोई अधिवक्ता भी हाजिर नहीं हुआ। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय कर दी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रद्रोह वाद (Sedition Case ) के केस में सांसद फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) गुरुवार को भी स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह (Special Court MP-MLA Anuj Kumar Singh)  की कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। उनकी तरफ से कोई अधिवक्ता भी हाजिर नहीं हुआ। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय कर दी।

पढ़ें :- T20 WC 2026: टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने शुरू किया ड्रामा, भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच

राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ अदालत में वाद दायर किया था। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह (Special Court MP-MLA Anuj Kumar Singh) ने कोर्ट में धारा 200 सीआरपीसी (Section 200 CrPC in Court) के तहत अधिवक्ता के बयान दर्ज हुए थे।

अधिवक्ता ने वाद पत्र में लिखा है कि वह देश के किसानों के प्रति और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) के प्रति पूर्ण रूप से श्रद्धा भाव एवं सम्मान रखते हैं। 26 अगस्त 2024 को भाजपा सांसद कंगना रनौत (BJP MP  Kangana Ranaut) ने टीवी चैनलों पर दिए साक्षात्कार में किसानों पर अभद्र टिप्पणी की। इसके पहले 16 नवंबर 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) के अहिंसात्मक सिद्धांत का मजाक उड़ाया था।

कोर्ट ने 13 नवंबर को कंगना के दिल्ली एवं कुल्लू मनाली के पते पर दो नोटिस भेजकर 28 नवंबर को हाजिर होने के लिए आदेश दिए थे। नोटिस रिसीव होने के बाद भी कंगना 28 नवंबर को कोर्ट में हाजिर नहीं हुई । तब कोर्ट ने फिर से दो नोटिस देकर 7 दिसंबर की तारीख सुनवाई के लिए तय की थी। बाद में आज की तारीख दी थी।

पढ़ें :- Budget 2026: जानिए बजट में क्या-क्या हुआ सस्ता? कैंसर, शुगर जैसी दवाइयों पर मिलेगी बड़ी राहत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...