1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. semolina pakoda without oil: तेल में नहीं बल्कि पानी में बनाएं एकदम अलग तरह की पकौड़ी, टेस्टी के साथ साथ हेल्दी भी

semolina pakoda without oil: तेल में नहीं बल्कि पानी में बनाएं एकदम अलग तरह की पकौड़ी, टेस्टी के साथ साथ हेल्दी भी

मानसून दस्तक दे चुका है। बारिश में अधिकतर घरों में पकौड़ियां छनने की महक आनी शुरु हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको नया और एकदम अलग तरह की सूजी की पकौड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मानसून दस्तक दे चुका है। बारिश में अधिकतर घरों में पकौड़ियां छनने की महक आनी शुरु हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको नया और एकदम अलग तरह की सूजी की पकौड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...

जिसे तेल में नहीं बल्कि पानी में बनाया जाता है। सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ साथ टेस्टी भी होता है। जिसे बच्चे भी बहुत चाव से खाएंगे। आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं पानी में बनने वाला पकौड़े।

सूजी से बने पानी वाले पकौड़े

एक कप सूजी
आधा कप दही
दो से तीन चम्मच भीगी मूंग की दाल
एक गाजर घिसी हुई
बारीक कटी धनिया
बारीक कटी मिर्ची
बारीक कटी करी पत्ता
नमक स्वादानुसार
सूखी सूजी
पानी
बेकिंग सोडा
एक चम्मच तेल

सूजी से बनाएं पानी में बने पकौड़े

पढ़ें :- राहुल, बोले- SC की टिप्पणी से ज्ञानेश कुमार के झूठ का पर्दाफाश, 'फॉर्म 6 में अवैध-एकतरफा बदलाव', उनके पद के दुरुपयोग का है एक और सबूत

सबसे पहले सूजी में दो कप पानी डालकर रेस्ट होने को रख दें। करीब आधा घंटा के लिए इसे छोड़ दें। जिससे पानी सारी सूजी सोख लें।अब धनिया, मिर्ची, करी पत्ता को बारीक काट लें। साथ में गाजर को भी घिस लें। आप चाहें तो अपनी मनचाही सब्जियां, प्याज, बींस या फिर शिमला मिर्च को भी काटकर मिला सकते हैं।

अब जब सूजी और पानी अच्छी तरह से घुल गए हो तो इसमे थोड़ा सा दही डालें और साथ में सारी बारीक कटी सब्जियां और दाल को मिलाकर दस मिनट के लिए रख दें।दस मिनट बाद इसमे नमक डालें और मिक्स करें। तेल और आधा चम्मच बेकिंग सोडा को मिलाएं।अच्छी तरह से मिक्स कर लें।बैटर को सुखाने के लिए ऊपर से थोड़ी सी सूजी डाल दें और आटे की तरह गूंथ लें।

पानी को गर्म होने के लिए रख दें। जब पानी बिल्कुल गर्म होकर खौलने लगे तो इसके छोटे गोले बनाकर डालें। या इसे मनचाहा चिपटा आकार दें। बस जब ये गोले पानी में ऊपर आ जाएं तो इन्हें बाहर निकाल लें और स्वाद के अनुसार राई, करी पत्ता, लाल मिर्च का एक तड़का लगा दें। बस तैयार है टेस्टी नाश्ता, बिना तेल में बने इस नाश्ते को बच्चे और बड़े दोनों पसंद करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...