1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gorakhpur News: Triple murder से इलाके में सनसनी, पोते ने अपने बुजुर्ग दादा दादी को फावड़े से मारकर की हत्या

Gorakhpur News: Triple murder से इलाके में सनसनी, पोते ने अपने बुजुर्ग दादा दादी को फावड़े से मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुक्रवार को एक पोते ने अपने दो दादा और दादी की फावड़े से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया और मौके से वह फावड़ा भी बरामद कर लिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Gorakhpur News:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुक्रवार को एक पोते ने अपने दो दादा और दादी की फावड़े से हत्या (Triple murder) कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया और मौके से वह फावड़ा भी बरामद कर लिया।

पढ़ें :- राम मंदिर में उपराष्ट्रपति पहला दीप प्रज्वलित कर करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ, पहली बार होगा अयोध्या दौरा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झांगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा के कोईरान टोला गांव में पोता रामदयाल का अपने परिवार के लोगो से विवाद हो गया था। विवाद के बाद पोता राम दयाल घर से दो सौ मीटर दूर घोठ पर पहुंचा। वहां पर सनरी रामदयाल ने पशु के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया।

मौके पर मौजूद बड़े दादा साधु 70 वर्षीय और अपने दादा कुबेर 69 वर्षीय और दादी द्रोपदी देवी 65 वर्षीय ने पड़वा पर फावड़ा चलाने के लिए मना किया तो वह पोता भड़क गया। जब तक कुछ बुजुर्ग दादा दादी समझ पाते इतने में रामदयाल ने वही फावड़ा अपने दादा दादी को मार दिया। तीनों की बेरहमी से काट कर हत्या कर दी।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामदयाल की मां कुसमावती देवी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में राम दयाल को चोट आई थी।तब से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। भोर में अपने घर के तीन लोगो की हत्या कार दी। उसकी मां के अनुसार घर में विवाद किया तो वह पति पत्नी दोनो घर से निकल गए थे।इसके बाद वह घोठ पर पहुंचा।

पढ़ें :- पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, कन्नौज में पति ने अफेयर के शक में की हत्या
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...