1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Sensitive skin care: सेंसिटिव स्किन वालोंं को धूप में जाने की वजह से चेहरा हो जाता है लाल, तो इन ब्यूटी टिप्स को करें फॉलो

Sensitive skin care: सेंसिटिव स्किन वालोंं को धूप में जाने की वजह से चेहरा हो जाता है लाल, तो इन ब्यूटी टिप्स को करें फॉलो

गर्मियों में लोगो को तमाम तरह की स्किन प्रॉब्लम्स फेस करना पड़ता है। जैसे टैनिंग, स्किन पर कालापन, दाने मुहांसे और चेहरे पर लालिमा आना। कई लोगो को ते धूप में घर से बाहर निकलना दूभर हो जाता है क्योंकि उनका चेहरा बुरी तरह से लाल हो जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Sensitive skin care: गर्मियों में लोगो को तमाम तरह की स्किन प्रॉब्लम्स फेस करना पड़ता है। जैसे टैनिंग, स्किन पर कालापन, दाने मुहांसे और चेहरे पर लालिमा आना। कई लोगो को ते धूप में घर से बाहर निकलना दूभर हो जाता है क्योंकि उनका चेहरा बुरी तरह से लाल हो जाता है।

पढ़ें :- ओडिशा में बदलेगा सियासी नक्शा, परिसीमन से 147 से बढ़कर 221 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

स्किन एक्सपर्ट के अनुसार ऐसा सेंसटिव स्किन वालों के साथ होता है। अगर आपका भी धूप में बाहर जाने से लाल हो जाता है तो दही आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे लगाने से चेहरा हाइड्रेट रहता है।

इसलिए दही का पैक बनाकर चेहरे पर जेली लगा लें। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच दही और गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर डाल लें। फिर इस फेसपैक को चेहरे पर लगा लें। पंद्रह मिनट के बाद धो लें। स्किन का लाल होना कम होगा।

इसके अलावा आप चंदन लगा सकती है। यह आपके चेहरे को ठंडक पहुंचाएगा। इसका फेसपैक बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच चंदन पाउडर में गुलाब जल मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगा लें। जब यह फेसपैक सूख जाए तो इसे धो लें। स्किन हेल्दी रहेगी और लालपन भी कम होगा।

नारियल पानी के साथ आप मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक भी लगा सकती है इसके लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में नारियल पानी मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगा लें। जब सूख जाए तो इसे धो लें। इससे चेहरे की रेडनेस कम होगी।

पढ़ें :- IND vs NZ : क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत पर मंडराया हार का खतरा, पहली पारी में बल्लेबाजों ने घुटने टेके

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...