1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. How to make rice papad: होली में मेहमानोंं को परोसे चावल के बने टेस्टी और कुरकुरे पापड़, ये है बनाने का आसान तरीका

How to make rice papad: होली में मेहमानोंं को परोसे चावल के बने टेस्टी और कुरकुरे पापड़, ये है बनाने का आसान तरीका

अधिकतर घरों में होली के त्यौहार की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। मेहमानों को इस बार होली में क्या क्या और दूसरों से अलग और स्पेशल सर्व किया जाए इसका भी मेन्यू तैयार हो चुका होगा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

How to make rice papad: अधिकतर घरों में होली के त्यौहार की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। मेहमानों को इस बार होली में क्या क्या और दूसरों से अलग और स्पेशल सर्व किया जाए इसका भी मेन्यू तैयार हो चुका होगा।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

लेकिन अगर बात होली के त्यौहार की हो तो सारे पकवान एक तरफ और पापड़ एक तरफ। जब तक थाली में गुजिया और पापड़ ने परोसा जाए होली की रौनक फीकी फीकी से लगती है। तो चलिए आज हम आपको चावल के पापड़ बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

चावल के पापड़ बनाने के लिए जरुरी सामान

250 ग्राम चावल

1/2 छोटा चम्मच हींग

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

स्वादानुसार नमक

2 नींबू का रस

4 बड़े चम्मच तेल

चावल के पापड़ बनाने का तरीका

चावल के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले करीब 1 लीटर पानी को उबालकर उसमें चावल डालकर 5 मिनट के लिए पकाएं। जब चावल पक जाएं तो 1 पतीले में इनका पानी निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद एक तौलिया लें और उन पर इन चावलों को फैला दें। जिससे चावल थोड़े सूख जाएं।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

अब पतीले में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करके धीरे-धीरे चावलों को डालकर भून लें।चावल भुन जाने के बाद इन्हें किसी बड़े बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। थोड़ी देर बाद जब चावल ठंडे हो जाएं तो इन्हें मिक्सी में पीसकर उनका पाउडर तैयार कर लें। अब इसमें हींग, नमक, नींबू का रस और ¼ कप पानी मिलाकर छान लें। बचे हुए मिश्रण को चावल के आटे में मिलाकर अच्छे से गूंथ लें।

इसके बाद अपनी हथेली पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को करीब आधे घंटे के लिए और गूंथे। आखिर में छोटी-छोटी लोई बनाकर पापड़ बनाएं और धूप में सूखाकर स्टोर कर लें। घर पर जब मेहमान आएं तो उन्हें गर्मा-गर्म पापड़ तल कर सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...