1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shadi Muhurat 2025 : 14 अप्रैल से फिर बजेगी शहनाइयां, विवाह के लिए हैं ये शुभ मुहूर्त

Shadi Muhurat 2025 : 14 अप्रैल से फिर बजेगी शहनाइयां, विवाह के लिए हैं ये शुभ मुहूर्त

Shadi Shubh Muhurat 2025 : खरमास 13 अप्रैल तक रहने वाला है। हिंदू धर्म में इस समय को बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि खरमास सूर्य उपासना के लिए शुभ है। परंतु इस अवधि को शुभ मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है।

By santosh singh 
Updated Date

Shadi Shubh Muhurat 2025 : खरमास 13 अप्रैल तक रहने वाला है। हिंदू धर्म में इस समय को बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि खरमास सूर्य उपासना के लिए शुभ है। परंतु इस अवधि को शुभ मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी सूर्यदेव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास लगता है। यह समय पूरे साल में दो बार आता है, जो एक माह तक बना रहता है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

दरअसल, सूर्य देव गुरु बृहस्पति के घर जाते ही अपने तेज को कम कर लेते हैं, इसलिए खरमास में सूर्य की स्थिति कमजोर हो जाती है। सूर्य की स्थिति कमजोर होने के कारण घरों में शादी-विवाह, खरीदारी, सगाई, मुंडन, यात्राएं व जनेऊ जैसे कार्यों को करने की मनाही होती हैं। ऐसे में 13 अप्रैल को खरमास समाप्त हो रहा है। इसके समापन के बाद 14 अप्रैल से विवाह के कई शुभ योग बन रहे हैं, जो शादी-विवाह के लिए उत्तम है। आइए इनके बारे में जानते हैं…

अप्रैल विवाह मुहूर्त 2025
अप्रैल 14, 2025, सोमवार
अप्रैल 16, 2025, बुधवार
अप्रैल 17, 2025, बृहस्पतिवार
अप्रैल 18, 2025, शुक्रवार
अप्रैल 19, 2025, शनिवार
अप्रैल 20, 2025, रविवार
अप्रैल 21, 2025, सोमवार
अप्रैल 25, 2025, शुक्रवार
अप्रैल 29, 2025, मंगलवार
अप्रैल 30, 2025, बुधवार

मई विवाह मुहूर्त 2025
मई 1, 2025, बृहस्पतिवार
मई 5, 2025, सोमवार
मई 6, 2025, मंगलवार
मई 8, 2025, बृहस्पतिवार
मई 10, 2025, शनिवार
मई 14, 2025, बुधवार
मई 15, 2025, बृहस्पतिवार
मई 16, 2025, शुक्रवार
मई 17, 2025, शनिवार
मई 18, 2025, रविवार
मई 22, 2025, बृहस्पतिवार
मई 23, 2025, शुक्रवार
मई 24, 2025, शनिवार
मई 27, 2025, मंगलवार
मई 28, 2025, बुधवार

जून विवाह मुहूर्त 2025
जून 2, 2025, सोमवार
जून 4, 2025, बुधवार
जून 5, 2025, बृहस्पतिवार
जून 7, 2025, शनिवार
जून 8, 2025, रविवार

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

जुलाई,अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

नवंबर विवाह मुहूर्त 2025

नवंबर 2, 2025, रविवार
नवंबर 3, 2025, सोमवार
नवंबर 6, 2025, बृहस्पतिवार
नवंबर 8, 2025, शनिवार
नवंबर 12, 2025, बुधवार
नवंबर 13, 2025, बृहस्पतिवार
नवंबर 16, 2025, रविवार
नवंबर 17, 2025, सोमवार
नवंबर 18, 2025, मंगलवार
नवंबर 21, 2025, शुक्रवार
नवंबर 22, 2025, शनिवार
नवंबर 23, 2025, रविवार
नवंबर 25, 2025, मंगलवार
नवंबर 30, 2025, रविवार

दिसंबर विवाह मुहूर्त 2025

दिसंबर 4, 2025, बृहस्पतिवार
दिसंबर 5, 2025, शुक्रवार
दिसंबर 6, 2025, शनिवार

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...