1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shani Asta 2024 : न्याय के देवता ‘शनि’ हो रहे अस्त , इन राशि वालों के जीवन में होगी हलचल

Shani Asta 2024 : न्याय के देवता ‘शनि’ हो रहे अस्त , इन राशि वालों के जीवन में होगी हलचल

न्याय के देवता शनि कुंभ राशि में विचरण कर रहे हैं और 11 फरवरी 2024 को शनि अस्त होने जा रहे हैं. अपनी ही राशि कुंभ में शनि का अस्त होना कुछ राशियों पर सकारात्मक असर डालेगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shani Asta 2024 :  न्याय के देवता शनि कुंभ राशि में विचरण कर रहे हैं और 11 फरवरी 2024 को शनि अस्त होने जा रहे हैं. अपनी ही राशि कुंभ में शनि का अस्त होना कुछ राशियों पर सकारात्मक असर डालेगा। न्याय के देवता शनि कुंभ राशि में विचरण कर रहे हैं और 11 फरवरी 2024 को शनि अस्त होने जा रहे हैं और 18 मार्च तक इसी अवस्था में रहेंगे।अपनी ही राशि कुंभ में शनि का अस्त होना कुछ राशियों पर सकारात्मक असर डालेगा। शनि देव को न्याय कर्म और धर्म का देवता माना जाता है। शनि देव व्यक्ति को उसके अच्छे या बुरे कर्मों के हिसाब से परिणाम देते हैं। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में उन्हें कर्म कारक ग्रह के नाम से भी पुकारा जाता है।

पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल का नीच राशि में गोचर! 18 सितंबर से इन राशियों को मिलेगी चुनौती

मिथुन राशि
अस्त शनि मन पर असर डालेंगे। मानसिक स्थिति में उतार.चढ़ाव बना रहेगा। परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। बेहतर है कि इस समय संयत रहें।

सिंह राशि
शनि का अस्त होना आपको कुछ समस्‍याएं दे सकता है। आपका मन परेशान रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

तुला राशि
शनि अस्त रहकर आपको भावुकता के भंवर में फंसा सकते हैं। बेहतर होगा कि संयम से काम लें और अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में समस्या हो सकती है। परिवारजनों की सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि
अस्त शनि आपको भावनात्मक मामले में परेशान कर सकते हैं। यह जरूरी है कि आप वाणी मधुर बनाए रखें। परिवार परिवार की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा होने या स्‍थान परिवर्तन होने के योग हैं।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 :  सूर्य नरायण का राशि परिवर्तन कल ,  बदलाव का असर सभी राशियों दिखेगा

धनु राशि
शनि अस्त रहकर आपको अशांति दे सकते हैं। बातचीत में सावधानी बरतें। कामकाज. नौकरी में बाधा आ सकती है। मेहनत ज्यादा रहेगी। फल थोड़ा कम मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...