1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Shatavari Ki Jad : गुणों से भरपूर है शतावरी की जड़े , शरीर को अंदर से बनाता है मजबूत

Shatavari Ki Jad : गुणों से भरपूर है शतावरी की जड़े , शरीर को अंदर से बनाता है मजबूत

आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां हैं, जिन्हें जीवन वर्धक माना गया है।  शतावरी आयुर्वेद में एक बहुत ही मशहूर जड़ी-बूटी है। इसे खासतौर पर महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shatavari Ki Jad  : आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां हैं, जिन्हें जीवन वर्धक माना गया है।  शतावरी आयुर्वेद में एक बहुत ही मशहूर जड़ी-बूटी है। इसे खासतौर पर महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। शतावरी एक पौधा है, जिसकी जड़े गुणों से भरपूर होती हैं। इसका का सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है, महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है, और पुरुषों के लिए भी वीर्यवर्धक है। इसके अलावा, शतावरी को अन्य रोगों की रोकथाम में भी इस्तेमाल करते आए हैं। शतावरी की तासीर ठंडी और स्वाद में मधुर होती है। ठंडी तासीर होने की वजह से शतावरी शरीर के रूखेपन को कम करती है, शरीर में नमी बनाए रखती है, और हार्मोन को बैलेंस रखती है।

पढ़ें :- Air India Fined :  बिना परमिट के 8 बार उडाया गया एयर इंडिया का विमान , लगा  करोड़ का जुर्माना

इसे रात में सोने से पहले पीना सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि यह शरीर को रिलैक्स करता है।

शतावरी के नियमित सेवन से स्किन पर भी नेचुरल ग्लो नजर आने लगता है। ये स्किन को हाइड्रेशन देकर चमकदार बनाती है।

जिन महिलाओं और पुरुषों को बार-बार यूरिन इंफेक्शन का खतरा रहता है, यूरिन में जलन होती है, या यूरिन की बूंदें अपने आप टपक जाती हैं, उनके लिए भी शतावरी का सेवन लाभकारी है। इसके लिए दूध और शतावरी रात के समय लें।

पढ़ें :- वर्तमान बजट अख़बारों की सुर्ख़ी बटोरने वाला ज्यादा और 'अच्छे दिन’ की उम्मीदों पर पानी फिरने वाला है : मायावती
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...