1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. केतन हत्याकांड में पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा- चेतन ने सिया को अपने मंगेतर की हत्या के लिए उकसाया

केतन हत्याकांड में पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा- चेतन ने सिया को अपने मंगेतर की हत्या के लिए उकसाया

Ketan Agarwal Murder Case : रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि इस मामले में सह-आरोपी चेतन चौधरी ने ही सिया गोयल को उसके मंगेतर केतन की हत्या के लिए उकसाया था। इस मामले में सिया गोयल के भाई से भी पूछताछ की गई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Ketan Agarwal Murder Case : रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि इस मामले में सह-आरोपी चेतन चौधरी ने ही सिया गोयल को उसके मंगेतर केतन की हत्या के लिए उकसाया था। इस मामले में सिया गोयल के भाई से भी पूछताछ की गई है।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेश में देश विरोधी पोस्ट के आरोप में UP का युवक हिरासत में, केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर पुलिस की कार्रवाई जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दोनों आरोपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि चेतन ने ही सिया को लोहागढ़ किले में केतन को खत्म करने के लिए उकसाया था। सिया (20) और चेतन (22) रिलेशनशिप में थे। उन पर 25 साल के केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप है, जिसे कथित तौर पर 18 जून को जिले के लोहागढ़ किले में एक चट्टान से नीचे धकेल दिया गया था।

इससे पहले कुछ खबरों में दावा किया गया कि सिया, केतन को इसलिए पसंद नहीं करती थी, क्योंकि वह विग पहनता था। इसको लेकर पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि यह सच है कि केतन विग पहनता था, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि सिया के उसे पसंद न करने की यही एकमात्र वजह थी। जांच टीम में शामिल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्लिफ पॉइंट पर पहुँचने के बाद सिया ने चेतन चौधरी को पहले से तय इशारा किया, जिसके बाद चेतन ने केतन अग्रवाल को धक्का दिया।

हालांकि, गोयल की माँ ने दावा किया है कि उनकी बेटी 18 जून को लोहागढ़ किले जाने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन अग्रवाल और उनकी माँ ने उसे इस यात्रा के लिए मना लिया। इस बीच, सिया गोयल के पिता ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि परिवार ने शादी के लिए उदयपुर में एक महल बुक किया था और चार्टर्ड विमान का इंतज़ाम किया था।

पढ़ें :- जमुई वीडियो कांड: वीडियो शेयर करने से पहले सोचें, कानूनी कार्रवाई का हो सकता है खतरा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...