1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra Gochar 2024 : कुंभ राशि में बनेगा त्रिग्रही योग , इन राशियों को मिलेगा आर्थिक  लाभ

Shukra Gochar 2024 : कुंभ राशि में बनेगा त्रिग्रही योग , इन राशियों को मिलेगा आर्थिक  लाभ

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने के प्रभाव को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर जातकों के जीवन पर भी पड़ता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra Gochar 2024 in Dhanu Rashi : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने के प्रभाव को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर जातकों के जीवन पर भी पड़ता है। प्रत्येक ग्रहों का एक राशि में विचरण काल खण्ड पूर्व से निधार्रित है। ग्रह जब अपनी स्वभाविक गति करते हुए एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते है तो इसे गोचर कहा जाता ळै।

पढ़ें :- Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल का नीच राशि में गोचर! 18 सितंबर से इन राशियों को मिलेगी चुनौती

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 वर्ष बाद शनि अपने कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। फरवरी में सूर्य कुंभ राशि में आएंगे। 7 मार्च को शुक्र भी इसी राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में कुंभ राशि में शुक्र, शनि और सूर्य के आने से त्रिग्रही योग बनेगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग शुभ होगा। सभी मनोकामनाएं पूर्ण् होंगी। करियर में बड़ी ऊंचाई हासिल कर सकते हैं। इस अवधि में नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ढेर सारा धन मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग सौभाग्य लेकर आएगा। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। इस अवधि में कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि
त्रिग्रही योग से कुंभ राशि वालों को लाभ मिलने की संभावना है। करोबार गति पकड़ सकता है। प्रोफेशनल लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। बैंक बैलेंस में भी अच्छा इजाफा हो सकता है। त्रिग्रही योग से घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 :  सूर्य नरायण का राशि परिवर्तन कल ,  बदलाव का असर सभी राशियों दिखेगा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...