1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Sidharth Malhotra’s ‘Girl Dad’ : सिद्धार्थ मल्होत्रा का ‘डैड अवतार’ वायरल , बालों में बो क्लिप देख फैंस हुए फिदा

Sidharth Malhotra’s ‘Girl Dad’ : सिद्धार्थ मल्होत्रा का ‘डैड अवतार’ वायरल , बालों में बो क्लिप देख फैंस हुए फिदा

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपने पिता बनने के इस खास दौर को खुलकर जी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sidharth Malhotra’s ‘Girl Dad’:  बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपने पिता बनने के इस खास दौर को खुलकर जी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

पढ़ें :- आम्रपाली दुबे बिना शादी बनना चाहती हैं मां, अपनी जिंदगी का लेने जा रही हैं सबसे बड़ा फैसला, 'भोजपुरी बवाल' आज से 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
इस तस्वीर में सिद्धार्थ अपने बालों में छोटा सा बो क्लिप लगाए नजर आ रहे हैं— जो साफ दिखाता है कि वह अपनी नन्ही बेटी के साथ हर पल को एंजॉय कर रहे हैं। यह एक सच्चे “गर्ल डैड” की झलक है, जो अपनी बेटी के साथ बिताए छोटे-छोटे पलों को भी खास बना देता है।
उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा, “Tell me you’re a girl dad without telling me you’re a girl dad”, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

सिद्धार्थ की इस क्यूट पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी प्यार लुटाया। जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने भी इस पर रिएक्ट किया।

‘डैड अवतार’
वहीं, उनकी पत्नी कियारा आडवाणी और बेटी सराया के साथ उनकी यह झलक फैंस को बेहद पसंद आ रही है। लोग उन्हें प्यार से ‘पुकी’ कहकर बुला रहे हैं और इस नए ‘डैड अवतार’ की खूब तारीफ कर रहे हैं। सिद्धार्थ का यह अंदाज यह दिखाता है कि स्टार होने के साथ-साथ वह एक बेहद प्यार करने वाले और जिम्मेदार पिता भी हैं।

रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता

पढ़ें :- कंगना रनौत का ऋतिक रोशन पर नया वार, बोलीं- आग में घी डालना बंद करें और मुझे ट्रोल करने वालों को रोकें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...