बिहार (Bihar) में भाजपा विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में BJP विधायक थानेदार की कुर्सी पर बैठकर रौब गांठ रहे हैं। यही नहीं उन्होंने दारोगा की भी जमकर क्लास लगा दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद से विपक्ष ने नीतीश सरकार (Nitish Sarkar) को घेरना शुरू कर दिया है।
पटना। बिहार (Bihar) में भाजपा विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में BJP विधायक थानेदार की कुर्सी पर बैठकर रौब गांठ रहे हैं। यही नहीं उन्होंने दारोगा की भी जमकर क्लास लगा दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद से विपक्ष ने नीतीश सरकार (Nitish Sarkar) को घेरना शुरू कर दिया है।
नेता विपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश सरकार (Nitish Sarkar) पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में एनडीए सरकार (NDA government) नहीं सर्कस चल रहा है। दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो केवटी से भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा का है। वीडियो तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। थानेदार की कुर्सी पर बैठे विधायक स्टेशन डायरी मांग रहे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह हस्तक्षेप पसंद है।
भाजपा विधायक दबंगई से थानेदार की कुर्सी पर बैठकर मुख्यमंत्री के अधीन गृह विभाग के कारनामों, माफियाओं एवं अपराधियों से साँठगाँठ का हिस्सा व हिसाब लेने के लिए केस डायरी की माँग करने लगे।
बिहार में NDA का सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। pic.twitter.com/de5KPhcsuM
पढ़ें :- Video : ट्रेन के सामने महिला ने लगाई छलांग, लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लगाया इमरजेंसी ब्रेक, उसके बाद जो हुआ वह देख सब हैरान
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 2, 2022
इस पर वो कहते हैं कि स्टेशन डायरी मीडियो में दिखाने की चीज नहीं होती है। इस बात पर विधायक स्टाफ को हड़काते नजर आते हैं। वहीं, इस पर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने वीडियो शेयर कर नीतीश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Sarkar) को यह हस्तक्षेप पसंद है।
भाजपा विधायक दबंगई से थानेदार की कुर्सी पर बैठकर मुख्यमंत्री के अधीन गृह विभाग के कारनामों, माफियाओं एवं अपराधियों से सांठगांठ का हिस्सा व हिसाब लेने के लिए केस डायरी की मांग करने लगे। बिहार में NDA का सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। गौरतलब है कि, दो युवकों की पिटाई से विधायक नाराज थे और इसी को लेकर वो थाने पहुंचे थे। हालांकि, थानाध्यक्ष उनके इन आरोपों से इनकार कर रहे थे।