1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Skin care in Holi: होली के रंग छीन न लें चेहरे की चमक, शहनाज हुसैन की बताई इस टिप्स को फॉलो करने से नही होंगी स्किन प्रॉब्लम्स

Skin care in Holi: होली के रंग छीन न लें चेहरे की चमक, शहनाज हुसैन की बताई इस टिप्स को फॉलो करने से नही होंगी स्किन प्रॉब्लम्स

रंगों का त्यौहार होली फीका न हो इसके लिए रंग खेलने से पहले कुछ टिप्स को फॉलो कर लें। इससे स्किन में किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होगी साथ ही आप होली का त्यौहार भी एंजॉय कर सकती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

रंगों का त्यौहार होली फीका न हो इसके लिए रंग खेलने से पहले कुछ टिप्स को फॉलो कर लें। इससे स्किन में किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होगी साथ ही आप होली का त्यौहार भी एंजॉय कर सकती है।

पढ़ें :- जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? टीम मैनेजमेंट कर रहा है बड़ी प्लानिंग

होली पर केमिकल वाले रंग चेहरे पर रैशेज, लाल चकत्ते, रुखापन और खुजली जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है।इनसे बचने के लिए शहनाज हुसैन ने कुछ टिप्स बताई है। जिसे फॉलो करके आप स्किन प्रॉब्लम्स से खुद को प्रोटेक्ट कर सकते है।
शहनाज हुसैन के अनुसार केमिकल वाले रंगो से स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए जरुरत है इसे हाइड्रेट करने की। इसके लिए खूब पानी पींए। साथ ही रंग खेलने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से मॉइस्चराइजर लगा लें।

होली खेलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सनस्क्रीन लगाने से ना सिर्फ धूप से स्किन को बचाए रखती है बल्कि केमिकल वाले रंगों से स्किन को बचाए रखने के लिए एक प्रोटेक्टिव लेयर भी बनाती है। अपने चेहरे के साथ ही नाखूनों का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। ऐसे में नाखूनों पर नेलपेंट की मोटी परत लगाएं। इससे हानिकारक केमिकल्स नाखूनों को नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे।

अपने चेहरे और हाथ-पैरों पर तेल लगाए जा सकते हैं। तेल मलने के बाद होली खेलने पर रंग त्वचा पर नहीं जमते हैं। आप नारियल तेल , बादाम का तेल या ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तेल स्किन पर प्रोटेक्टिव लेयर बनाते हैं। होली खेलने के बाद भी त्वचा से रंग छुड़ाने के लिए इन रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये तेल रंगों को हल्का करते हैं।
चेहरे पर ही नहीं बल्कि बालों पर भी तेल लगाने के बाद होली खेलने से बाल होली के रंगों से बचे रहते हैं। बालों पर जड़ों से सिरों तक तेल लगाए जा सकते हैं।

माथे पर और हेयरलाइन पर रंग ना जमे इसके लिए पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल किया जा सकता है। पेट्रोलियम जैली को हेयरलाइन पर मलने से रंग बालों के आसपास नहीं जमेंगे।

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

इस बात का खास ध्यान रखें कि आप होली खेलने के तुरंत बाद नहाकर इन रंगों को छुड़ा लें। अगर होली खेलने के बहुत देर तक ना नहाया जाए तो रंग त्वचा पर जम जाते हैं और कड़े हो जाते हैं जिससे उन्हें छुड़ाना मुश्किल हो जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...