1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Skin care: आंखों के आस पास की ढीली हो चुकी स्किन को टाइट करने के लिए ट्राई करें ये Beauty tips

Skin care: आंखों के आस पास की ढीली हो चुकी स्किन को टाइट करने के लिए ट्राई करें ये Beauty tips

कुछ लोगो के आंखो के आस पास की स्किन अलग से ही लटकती नजर आती है। जो देखने में भद्दी लगती है। आंखो की स्किन चेहरे की स्किन के मुकाबले अधिक सॉफ्ट होती है।जहां पर कोलेजन का प्रोडक्शन बाकी स्किन के मुकाबले जल्दी बंद हो जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Skin care: कुछ लोगो के आंखो के आस पास की स्किन अलग से ही लटकती नजर आती है। जो देखने में भद्दी लगती है। आंखो की स्किन चेहरे की स्किन के मुकाबले अधिक सॉफ्ट होती है।जहां पर कोलेजन का प्रोडक्शन बाकी स्किन के मुकाबले जल्दी बंद हो जाता है। जिसकी वजह से स्किन ड्राई होने लगती है और आंखो के आस पास ढीलापन आने लगता है। आज हम आपको आंखो के आस पास की ढीली हो चुकी स्किन को टाइट (tighten the loose skin) करने के लिए आई पैक बताने जा रहे है। जिसे लगाने से इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर नेचुरोपैथी डॉक्टर मनोज दास ने वैसलीन की हेल्प से आंखो के आस पास की ढीली स्किन को टाइट (tighten the loose skin) करने का होममेड पैक बताया है। इस आई पैक को बनाने के लिए एक चम्मच वैसलीन, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नारियल का तेल को एक कटोरी में लेकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को रात में सोने से पहले आंखो के आस पास लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर इसे पानी से साफ कर लें। रोजाना इस अंडर आईपैक को लगाने से आंखो के आस पास की स्किन टाइट (tighten the loose skin) करने हेल्प करेगा।

इसके अलावा आंखो के आस पास मुल्तानी मिट्टी के फेसपैक से भी छुटकारा पा सकते है। इसके लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे पूरे चेहरे पर लगा लें। पंद्रह से बीस मिनट के बाद धो लें। चेहरे पर भी कसाव आय़ेगा।

इसके अलावा गुलाब जल नेचुरल एस्ट्रिजेंट है। जो आपकी ढीली स्किन को टाइट करने में मदद करता है। हेल्दी और ग्लोई्ंग स्किन (Healthy and glowing skin) के लिए थोड़े से गुलाब जल को दो कॉटन पैड की मदद से अंडर आई एरिया पर रखकर थोड़ी देर के लिए आराम करें। इससे आंखे रिलैक्स होंगी साथ ही स्किन भी टाइट होगी।

आप आंखो के आस पास की ढीली हो चुकी स्किन को टाइट करने के लिए ऑयल से मसाज कर सकती हैं। इसके लिए आप ऑलिव ऑयल, नारियल तेल या ऑर्गन का इस्तेमाल कर सकतीहैं। तेल में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते है जो स्किन को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करते है।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...