सार्दियों का सीजन जाने जानें वाला है और गर्मियों का सीजन दहलीज पर खड़ा है। गर्मी से बचने के लिए लोग AC , कूलर , पंखे ठीक करने लगे है।
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स (Consumer Electronics) कंपनी सैमसंग ने अपनी 2026 Bespoke AI Air conditioner rangeके लिए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर लॉन्च किया है, जो SmartThings Home Care है। यह सिर्फ एक सर्विस फीचर नहीं, बल्कि AC के साथ जुड़ा ऐसा डिजिटल केयर पार्टनर (Digital Care Partner)है जो आपके बिना कहे ही सब कुछ संभाल लेता है। यह सिस्टम AC की परफॉर्मेंस पर लगातार नजर रखता है और किसी भी संभावित दिक्कत को बड़ी खराबी बनने से पहले पहचान लेता है।
SmartThings Home Care एक प्रोएक्टिव मॉनिटरिंग और Preventive Maintenance System है। आसान शब्दों में कहें तो यह फीचर आपके AC को खुद-ब-खुद चेक करता रहता है। गैस की कमी या कूलिंग में गड़बड़ी को पहचान कर सिस्टम तुरंत अलर्ट भेज देता है।
AC की हालत पर 24×7 डिजिटल नजर
SmartThings Home Care, सैमसंग के कनेक्टेड इकोसिस्टम पर काम करता है। AC और स्मार्टथिंग्स ऐप के बीच लगातार डेटा शेयर होता रहता है। ग्राहक और सर्विस सेंटर दोनों को AC की स्थिति की जानकारी मिलती रहती है। जैसे ही कोई समस्या दिखती है, ग्राहक के फोन पर पुश नोटिफिकेशन पहुंच जाता है।