1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Snowfall in Lahaul Valley : लाहौल घाटी और रोहतांग दर्रा में बर्फबारी शुरू,  बर्फ की सफेद चादर छाने लगी

Snowfall in Lahaul Valley : लाहौल घाटी और रोहतांग दर्रा में बर्फबारी शुरू,  बर्फ की सफेद चादर छाने लगी

पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में कुल्लू मनाली समेत लाहौल घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई है। घाटी में बर्फ की सफेद चादर छाने लगी और झरने जम गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Snowfall in Lahaul Valley : पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में कुल्लू मनाली समेत लाहौल घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई है। घाटी में बर्फ की सफेद चादर छाने लगी और झरने जम गए।  लाहौल स्पीति के कई इलाकों पर बर्फ की सफेद चादर छाने लगी है। तापमान माइनस में चला गया है। बदले मौसम में पर्यटक बर्फबारी का मजा लेने लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं।

पढ़ें :- RBI के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव की जब विदेश में लगी लॉटरी, पर मेरे जीतने का चांस था जीरो

खबरों के अनुसार, रोहतांग दर्रा, कोकसर, सिस्सू, अटल टनल के दोनों छोर पर बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग शिमला ने इन ऊपरी इलाकों में हिमपात की संभावना जताई थी। इसके अलावा बीती रात के समय स्पीति घाटी के लोसर व अन्य ग्रामीण इलाकों में बर्फबारी हुई है।  घाटी का तापमान शून्य से नचे चला गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...