पाकिस्तान (Pakistan) में 17 साल की टिकटॉक स्टार (17 year old TikTok star) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। राजधानी इस्लामाबाद के पॉश G-13 सेक्टर में 17 साल की चर्चित टिक-टॉकर (TikToker) और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ (Instagram influencer Sana Yusuf) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) में 17 साल की टिकटॉक स्टार (17 year old TikTok star) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। राजधानी इस्लामाबाद के पॉश G-13 सेक्टर में 17 साल की चर्चित टिक-टॉकर (TikToker) और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ (Instagram influencer Sana Yusuf) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावर कोई बाहर से नहीं, बल्कि ‘घर का मेहमान’ बताया जा रहा है, जिसने सना के अपने ही घर में उन्हें नजदीक से दो गोलियां मारी और फिर भाग निकला। सना की मौत मौके पर ही हो गई।
View this post on Instagram
सना के शव को पोस्टमार्टम के लिए PIMS भेजा गया है। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल सभी एंगल पर विचार किया जा रहा है।जिसमें ऑनर किलिंग की संभावना भी शामिल है।
जानें कौन थीं सना यूसुफ?
चित्राल से ताल्लुक रखने वाली सना यूसुफ (Sana Yusuf) पाकिस्तान में नई पीढ़ी की डिजिटल आवाज थीं। वो न सिर्फ हंसाने वाली रील्स बनाती थीं, बल्कि महिला अधिकार, सांस्कृतिक पहचान और शिक्षा जैसे मुद्दों पर भी अपनी राय बेबाकी से रखती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 5 लाख फॉलोअर्स थे और उनके अलग-अलग अकाउंट ब्रांड डील्स और कैंपेन के लिए इस्तेमाल होते थे। उनका कंटेंट चित्राली परंपराओं को दिखाने वाले वीडियो, पॉजिटिव मेसेज और रील्स जेन-Z के बीच बेहद लोकप्रिय था।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस शख्स ने सना को गोली मारी, वो शायद उनका परिचित था और ‘इनवाइटेड गेस्ट’ के रूप में घर आया था। यही बात जांच को ऑनर किलिंग या व्यक्तिगत रंजिश की ओर मोड़ रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और सना के परिवार की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
पाकिस्तान में पहले भी लड़कियों की दबाई गई आवाज
पाकिस्तान में यह कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की हत्या की गई है। सना उन लड़कियों में से थीं जो डिजिटल प्लेटफॉर्म को आवाज उठाने, जुड़ने का, और बदलाव लाने का एक ताकतवर जरिया बना रही थीं। इससे पहले पाकिस्तान में कंदील बलोच की हत्या कर दी गई थी, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं। उनकी हत्या उनके ही रिश्तेदार ने की थी।