1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Social Media Tips: सोशल मीडिया बिगाड़ रहा मानिसक स्वास्थ्य, इतने घंटे का ब्रेक जरूरी

Social Media Tips: सोशल मीडिया बिगाड़ रहा मानिसक स्वास्थ्य, इतने घंटे का ब्रेक जरूरी

Social Media Tips: देश-दुनिया में आज अरबों लोग सोशल मीडिया (Social Media) का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिनमें से ज्यादातर लोग घंटों तक सोशल मीडिया पर बिताते हैं, लेकिन लोगों की ये आदत उन्हें मानसिक तौर पर बीमार बना रही है। यह बात एक अध्ययन में पता चली है। ऐसे में हम आपको सोशल मीडिया के प्रभावों बचने के तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Social Media Tips: देश-दुनिया में आज अरबों लोग सोशल मीडिया (Social Media) का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिनमें से ज्यादातर लोग घंटों तक सोशल मीडिया पर बिताते हैं, लेकिन लोगों की ये आदत उन्हें मानसिक तौर पर बीमार बना रही है। यह बात एक अध्ययन में पता चली है। ऐसे में हम आपको सोशल मीडिया के प्रभावों बचने के तरीकों के बारे में बताने वाले हैं।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

प्रसिद्ध मीडिया जर्नल psycnet में छपे एक अध्ययन के मुताबिक, लोग सोशल मीडिया (Social Media) के इस्तेमाल को सीमित कर अपने मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। यह आध्यान उन लोगों पर आधारित था जो भावनात्मक रूप से कमजोर पड़ गए थे। शोधकर्ताओं (Researchers) ने अध्ययन पाया कि तीन सप्ताह तक सोशल मीडिया पर टाइम को बिताने के समय को हर रोज एक घंटे तक कम करने से अवसाद, चिंता और भूलने का डर कम हो गया।

आंकड़ों से पता चला है कि प्रत्येक वर्ष लगभग 20 प्रतिशत युवाओं में मानसिक विकार (Mental Disorders) का पता चलता है, जिनमें अवसाद और चिंता सबसे आम बात रही है। इस अध्ययन को कार्लटन विश्वविद्यालय (Carleton University) के शोधकर्ताओं ने नियमित सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रहे 220 स्नातक छात्रों के साथ पूरा किया।

शोध के लिए छात्रों को दो ग्रुप में बांटा गया, जिनमें से एक ग्रुप को अपने सोशल मीडिया (Social Media) के इस्तेमाल को प्रतिदिन एक घंटे से अधिक नहीं करने के लिए कहा गया था। शोध में शामिल जिन छात्रों ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम किया उनमें अवसाद और चिंता के लक्षण कम दिखे। उनमें भूल जाने का डर भी कम हुआ और रात की नींद में लगभग 30 मिनट की वृद्धि हुई।

शोध से यह बात साफ हो सकी कि सोशल मीडिया के समय में थोड़ी-सी कमी से भी मानसिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...