1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत,नगर पंचायत में शोक की लहर

सोनौली सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत,नगर पंचायत में शोक की लहर

सोनौली सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत,नगर पंचायत में शोक की लहर

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार का रविवार देर रात नेपाल के भैरहवां में एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। इस घटना से नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों में शोक की लहर व्याप्त है।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

32 वर्षीय जितेंद्र कुमार आदर्श नगर पंचायत सोनौली में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। रविवार शाम वे बाइक से नेपाल स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे। लौटते समय भैरहवां के देवकोटा चौराहे के पास घने कोहरे के कारण उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। भैरहवां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

जितेंद्र कुमार सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के रूप में कर्मचारियों के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। उनकी असामयिक मृत्यु से नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी गहरे शोक में हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए। जितेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार सोनौली थाना क्षेत्र के सेमरा घाट पर संपन्न हो रहा है।

पढ़ें :- 'मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते, अगर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभालने में असमर्थ हैं तो इस्तीफ़ा दे दें...' HC ने संभल SP और डीएम को लगाई फटकार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...