1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sonu Nigam ने एफआईआर रद्द करने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, जाने पूरा मामला

Sonu Nigam ने एफआईआर रद्द करने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, जाने पूरा मामला

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर सोनू निगम पर हाल ही में बेंगलुरु में हुए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में कथित तौर पर भावनाओं को ठेस पर कन्नड़ लोग भड़क गए थे। सोनू ने कहा था था कि कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़ यही वजह थी कि पहलगाम में हमला हुआ था। सिंगर ने आगे कहा था कि वहां मारते वक्त भाषा नहीं पूछी गई थी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Sonu Nigam want Cancel the FIR Against Him: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर सोनू निगम पर हाल ही में बेंगलुरु में हुए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में कथित तौर पर भावनाओं को ठेस पर कन्नड़ लोग भड़क गए थे। सोनू ने कहा था था कि कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़ यही वजह थी कि पहलगाम में हमला हुआ था। सिंगर ने आगे कहा था कि वहां मारते वक्त भाषा नहीं पूछी गई थी।

पढ़ें :- Budget 2026 : यूट्यूबर्स और गेमिंग सेक्टर की बल्ले-बल्ले, कंटेंट क्रिएटर्स पर मोदी सरकार ने लुटाए करोड़ों रुपये

सोनू निगम के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। सोनू निगम द्वारा किए गए इस कमेंट की लोगों ने खूब निंदा की। इसके बाद सोनू निगम के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। अब सोनू निगम ने इस एफआईआर को रद्द करने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखाया है।

सोनू निगम ने कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सिंगर ने अपने खिलाफ हुए दर्ज मामलों को रद्द करने की अपील की है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के ऑफिसियल एक्स अकाउंट के मुताबिक, ‘सिंगर सोनू निगम ने अपने खिलाफ दर्ज हुए सभी मामलों को रद्द करने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ी मांग की है। उच्च न्यायालय ने सुनवाई 15 मई तक स्थगित कर दी है।’


सोनू निगम के खिलाफ कन्नड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगने के बाद सिंगर के खिलाफ अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच अब अवलाहल्ली पुलिस कर रही है और उन्होंने सिंगर को पूछताछ के लिए आने को कहा था। पुलिस ने सोनू निगम को नोटिस भी दिया था। बता दें इस मामले के बढ़ने के बाद सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटमेंट के माध्यम से माफी भी मांग ली थी।

पढ़ें :- फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान में सलमान खान के लुक पर किया गया तंज, अभिनेता ने दिया जवाब, कहा-मैं कर्नल हूं भैया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...