उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027 की तैयारियों में सभी दल पूर सक्रियता से अपनी पार्टी के कील कांटे दुरूस्त कर रहे है। प्रदेश में अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी कांग्रेस में लगातार नए चेहरों का जुड़ना जारी है।
UP Congress Membership : उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027 की तैयारियों में सभी दल पूरी सक्रियता से अपनी पार्टी के कील कांटे दुरूस्त कर रहे है। प्रदेश में अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी कांग्रेस में लगातार नए चेहरों का जुड़ना जारी है। लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में साउथ की एक्ट्रेस जारा खान ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसी क्रम में यूपी कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में दोनों को कांग्रेस में शामिल कराया गया।विशेष कार्यक्रम में अन्य लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।
वहीं, साउथ एक्ट्रेस और समाजसेविका जारा खान ने अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी जोन प्रभारी हसीब खान के माध्यम से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दोनों नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस नेता और अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान ने कहा कि राहुल गांधी से प्रभावित होकर लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं. उन्होंने दावा किया उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का कारवां लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस छात्रों और युवाओं के हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।