1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Soya Keema simple recipe: सोयाचग्स का ऐसे बनाएं कीमा, स्वाद में मटन को भी कर देगा फेल, जाने इसकी आसान सी रेसिपी

Soya Keema simple recipe: सोयाचग्स का ऐसे बनाएं कीमा, स्वाद में मटन को भी कर देगा फेल, जाने इसकी आसान सी रेसिपी

सोयाचंक में तमाम पोषक तत्व पाये जाते है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको सोयाचंक का टेस्टी  कीमा बनाने का तरीका बताने जा रहे है जो स्वाद में मटन को भी फेल कर देगा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Soya Keema simple recipe: सोयाचंक में तमाम पोषक तत्व पाये जाते है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको सोयाचंक का टेस्टी  कीमा बनाने का तरीका बताने जा रहे है जो स्वाद में मटन को भी फेल कर देगा। शाकाहारी लोग के लिए सबसे हेल्दी और टेस्टी डिश है।जिसे अगर एक बार खाएंगे तो बार बार खाने का मन करेगा। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

सोयाचंग का कीमा बनाने के लिए जरुरी सामग्री रेसिपी

1 कप सोया चंक
1 चम्मच नमक
1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
आधा कप दही
1 बड़ा चम्मच मीट मसाला
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
3 प्याज को बारीक काटे हुए
1 इंच अदरक बारीक लच्छे कटी
1 इंच अदरक को पीसी हुई
आधा कप उबले हुए हरे मटर
1 टमाटर पीसा हुआ
अदरक और हरी मिर्च डालकर पेस्ट
आधा चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच देसी घी या बटर

सोयाचंग का कीमा बनाने का तरीका

सोया कीमा बनाने के लिए आपको 1 कप सोया चंक या ग्रेनुअल्स ले सकते हैं।इसे पानी में धो लें और करीब 10 मिनट के लिए भिगो दें।अब सोयाचंक से पानी निचोड़ लें और चंक्स को हल्का मिक्सी में डालकर ग्राइंड करना है।आपको इसे बहुत ज्यादा बारीक नहीं पीसना है। हल्का दरदरा ही पीसकर निकाल लेना है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

पिसे हुए सोयाचंक में 1 चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, आधा कप दही डालें जो खट्टा नहीं होना चाहिए।अब इसमें 1 बड़ा चम्मच मीट मसाला डाल दें ये वेज होता है, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर डालकर मिक्स कर दें।अब ग्रेवी के लिए 3 प्याज को बारीक काट लें और 1 इंच अदरक को लच्छा बना लें और 1 इंच अदरक को पीस लें।सोया कीमा में डालने के लिए आधा कप उबले हुए हरे मटर ले लें।

1 टमाटर को पीस लें और इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर पेस्ट बनाकर तैयार कर लें।अब कड़ाही में देसी घी डालें और इसमें आधा चम्मच जीरा डालें, फिर 1 चुटकी हींग और कटे प्याज डाल दें।प्याज को आपको डीप ब्राउन होने तक पकाना है और जब ब्राउन हो जाए तो समझ लें प्याज भुन गया है।

अब प्याज में 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च और हल्दी डाल दें और मटर मिक्स कर दें।थोड़ी देर भूनने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें और इसमें नमक मिला दें।जब टमाटर तेल छोड़ दें तो तक आपको इसमें सोया कीमा मलाना है और इसे थोड़ी देर भून लें।

अब इसे ढ़ककर करीब 10 मिनट के लिए एकमद स्लो गैस पर पकाएं।कीमा को चलाते हुए मिला लें और इसमें लंबी कटी हरी मिर्च अदरक के छल्ले और हरा धनिया डाल दें।अब ऊपर से 1 चम्मच देसी घी या बटर डालकर कीमा को सर्व करें।आप इसे रोटी, पराठा या फिर पाव के साथ खा सकते हैं। ये एकदम मटन कीमा वाला स्वाद देगा।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...