1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. आज घर में आने वाले हैं खास मेहमान, तो सर्व करें दूसरों से कुछ अलग सेव पूरी, जानें रेसिपी

आज घर में आने वाले हैं खास मेहमान, तो सर्व करें दूसरों से कुछ अलग सेव पूरी, जानें रेसिपी

होली के मौके पर गुझिया, तरह तरह के पापड़, नमकीन, सेव, नमक पारे ,मठ्ठी खाकर बोर हो गए हो तो आप सेव पूरी ट्राई कर सकते हैं। क्योंकि होली के मौके पर अधिकतर घरोंं वहीं गिनी चुनी चीजें ही रहती है, ऐसे मे अगर आप दूसरों से कुछ अलग सर्व करना चाहते हैं तो यह बेहतरीन ऑप्शन हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

होली के मौके पर गुझिया, तरह तरह के पापड़, नमकीन, सेव, नमक पारे ,मठ्ठी खाकर बोर हो गए हो तो आप सेव पूरी ट्राई कर सकते हैं। क्योंकि होली के मौके पर अधिकतर घरोंं वहीं गिनी चुनी चीजें ही रहती है, ऐसे मे अगर आप दूसरों से कुछ अलग सर्व करना चाहते हैं तो यह बेहतरीन ऑप्शन हैं।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

सेव पूरी बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

मैदा
सूजी
उबला मैश किया आलू
प्याज कटा हुआ
टमाटर
स्वादानुसार नमक
लाल चटनी
इमली चटनी
हरी चटनी
तेल जरूरत के अनुसार
अजवाइन
चाट मसाला
एक चुटकी जीरा पाउडर
नींबू का रस

सेव पूरी बनाने का तरीका-

सेव पूरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, सूजी, नमक अजवाइन और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद पानी डालकर एक डो तैयार कर लें। इस डो को रोटी की तरह बेलकर एक छोटे गोल कटर की मदद से छोटी-छोटी पूरी काट लें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

अब एक कढ़ाही में तेल गरम करके पूरियों को क्रिस्पी और गोल्डन होने तक फ्राई करें। अब एक प्लेट में पूरियां लगाकर उसके ऊपर उबला मैश आलू, प्याज, टमाटर डालकर तीनों चटनियां, सेव, चाट मसाला, नमक और जीरा पाउडर डालें। आखिर मे नींबू का रस डालकर घर आए मेहमानों को सेव पूरी सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...