1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Spider web :  मकड़ियों को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, नहीं लगेंगे जाले

Spider web :  मकड़ियों को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, नहीं लगेंगे जाले

घर में म​कड़ी का जाला लगना शुभ नहीं माना जाता है। बरसात के मौसम से ही घरों में छिपकली, चूहों के साथ-साथ मकड़ियां भी घर के कोनों में जाल बनाना शुरू कर देती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Spider web : घर में म​कड़ी का जाला लगना शुभ नहीं माना जाता है। बरसात के मौसम से ही घरों में छिपकली, चूहों के साथ-साथ मकड़ियां भी घर के कोनों में जाल बनाना शुरू कर देती हैं। मकड़ी का जाला न सिर्फ गंदा लगता है, बल्कि इनसे कई बीमारियां भी हो जाती है। मकड़ियों को कुछ गंध अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें अपने घर और दुकान से दूर रख सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 7 खुशबुओं के बारे में, जिनसे मकड़ियां दूरी बनाना पयंद करती है।

पढ़ें :- Celebrity Fashion Trends: आम जिंदगी में बॉलीवुड और ग्लोबल स्टाइल का जादू

पुदीने का तेल
पुदीने की तेज खुशबू मकड़ियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। माना जाता है कि इसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व उन्हें आसपास बसने से रोकते हैं।

हॉर्स चेस्टनट ऑयल
यह तेल ज्यादा फेमस नहीं है, लेकिन साइंटिफिक स्टडीज के मुताबिक, हॉर्स चेस्टनट ऑयल की स्मेल भी मकड़ियों को दूर रखने में मदद कर सकती है।

तुलसी 
तुलसी की महक मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। मकड़ियां मच्छरों और छोटे कीड़ों का शिकार करती हैं , इसलिए उनके भोजन के सोर्स कम होने से वो भी खुद ही घर से दूर रहने लगती हैं।

पढ़ें :- मानसून में बीमारियों का बढ़ा खतरा, अपने परिवार और बच्चों को ऐसे रखें पूरी तरह सुरक्षित
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...