1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. SSC अभ्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन: अखिलेश यादव बोले-भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं नौकरी

SSC अभ्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन: अखिलेश यादव बोले-भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं नौकरी

देश में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए हैं। बड़ी संख्या में अभ्या​र्थी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। देश में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए हैं। बड़ी संख्या में अभ्या​र्थी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। वहीं, इस विरोध प्रदर्शन में अभ्यार्थियों के साथ ही शिक्षक भी शामिल हैं। अब इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

अखिलेश यादव ने कहा, जिस देश में शिक्षार्थी भी सड़क पर आंदोलन करने पर मजबूर हों साथ ही शिक्षित और शिक्षक भी, उस देश की सरकार न केवल देश के वर्तमान को बल्कि भविष्य को भी बर्बाद करने की दोषी होती है। नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं! शिक्षित कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! भाजपा जाए तो रोज़गार आए!

दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कीक सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 हाल के दिनों में काफी विवादों में रही। अभ्यार्थियों का आरोप है कि, एसएससी की परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और परीक्षाओं का रद्द होना उनकी मेहनत पर पानी फेर रहा है। इसे साथ ही उन्होंने तकनीकी खामियों का भी आरोप लगाया। परीक्षा के बाद से ही छात्र लगातार इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इन मुद्दों ने अभ्यार्थी एकजुट होकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हुए।

पढ़ें :- Maharashtra Fisheries AI : महाराष्ट्र ताज़े पानी की मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी योजना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...