1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, एक बोगी का शीशा टूटा, यात्रियों में मची भगदड़

बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, एक बोगी का शीशा टूटा, यात्रियों में मची भगदड़

पटना। गोरखपुद से पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन पर शुक्रवार सुबह वंदे भारत ट्रेन पर तीन युवकों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने एक बोगी का शीशा भी टूट गया और यात्रियों में भगदड मच गई।

By Abhimanyu 
Updated Date

पटना। गोरखपुद से पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन पर शुक्रवार सुबह वंदे भारत ट्रेन पर तीन युवकों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने एक बोगी का शीशा भी टूट गया और यात्रियों में भगदड मच गई।

पढ़ें :- ओडिशा के कांग्रेस MLA को खरीदने की कोशिश में दो गिरफ्तार, डीके शिवकुमार बोले- आरोपियों ने वोट के बदले की 5 करोड़ की पेशकश

पठखौली ओपी थाना क्षेत्र के अवसानी हाल्ट के पास शुक्रवार की सुबह गोरखपुर से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर तीन शातिरों ने पत्थर चला दिया। जिससे एक बोगी का एक शीशा टूट गया। उसमें बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए सुदर्शन नाम के एक पत्थरबाज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बारे में आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए शातिरों की उम्र 13 वर्ष से अधिक है।

बता दें कि इस हफ्ते हरिनगर रेलवे स्टेशन के पास भी वंदे भारत पर पत्थरबाजी की गई है। इस मामले में प्राथमिकी की गई है। गुरुवार को नरकटियागंज आरपीएफ निरीक्षक के नेतृत्व में टीम बगहा पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

पढ़ें :- मुरादाबाद में BJP मेयर विनोद अग्रवाल की अपनी ही सरकार के बुलडोजर से मचा भूचाल, प्रदेश अध्यक्ष से लगाई सम्मान बचाने गुहार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...