1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sultanpur Encounter : CM योगी, बोले- ये नए भारत का नया यूपी है ,गरीब की झोपड़ी को उजाड़ने वाला भुगतेगा खामियाजा

Sultanpur Encounter : CM योगी, बोले- ये नए भारत का नया यूपी है ,गरीब की झोपड़ी को उजाड़ने वाला भुगतेगा खामियाजा

सुल्तानपुर डकैती कांड का दूसरा आरोपी अनुज प्रताप सिंह को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मारा गिराया है। इससे पहले बीते पांच सितंबर को हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सवाल उठाए जा रहे थे। वहीं इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। अगर कोई ऐसा करेगा तो इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।

By santosh singh 
Updated Date

मिर्जापुर। सुल्तानपुर डकैती कांड का दूसरा आरोपी अनुज प्रताप सिंह को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मारा गिराया है। इससे पहले बीते पांच सितंबर को हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सवाल उठाए जा रहे थे। वहीं इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। अगर कोई ऐसा करेगा तो इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में कहा कि ये नए भारत का नया यूपी है। नए यूपी में सुरक्षा भी है तो सम्मान भी है। बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। अगर कोई लगाएगा तो उसको खामियाजा भुगतना पड़ेगा। व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता। किसान की जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। किसी गरीब की झोपड़ी को कोई उजाड़ने का दुस्साहस नहीं कर सकता है। अगर करेगा तो उसको उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

2017 से पहले के यूपी में माफिया चलाते थे समानांतर सरकर 

सीएम योगी ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले के यूपी में माफिया समानांतर सरकर चलाते थे। कहीं खनन माफिया हावी था, कहीं वन माफिया, कहीं पशु माफिया तो कहीं संगठित अपराध में लिप्त माफियाओं का गिरोह समानांतर सरकारें चलाते थे। जब उनका काफिला निकलता था तो सामान्य जनप्रतिनिधि सहम जाते थे। प्रशासन उनके सामने सैल्यूट देने के लिए मजबूर होता था और किसी की हिम्मत नहीं होती थी कि उन पर हाथ डाल सकें।

आज आप देख रहे हैं कि माफिया आज गिड़गिड़ा रहे हैं

मुख्यमंत्री ने आज के यूपी का उदाहरण देते हुए कहा कि आज आप देख रहे हैं कि माफिया आज गिड़गिड़ा रहे हैं। कह रहे हैं कि हुजूर एक बार जान बख्श दो बस। आगे से ठेली लगाकर पेट भर लेंगे, लेकिन किसी को छेड़ेंगे नहीं। किसी की संपत्ति पर कब्जा नहीं करेंगे। व्यापारी या राहगीर पर गोली नहीं बरसाएंगे।

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...