1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Gochar 2024 : सूर्य देव करेंगे धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, जानें किन-किन राशियों में होने वाला है बदलाव

Surya Gochar 2024 : सूर्य देव करेंगे धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, जानें किन-किन राशियों में होने वाला है बदलाव

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी  ग्रहों का राजा सूर्य देव  राशि परिवर्तन करने वाले है। आत्मा के कारक सूर्य देव   का गोचर धनिष्ठा नक्षत्र  में होने वाला है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Gochar 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी  ग्रहों का राजा सूर्य देव  राशि परिवर्तन करने वाले है। आत्मा के कारक सूर्य देव   का गोचर धनिष्ठा नक्षत्र  में होने वाला है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब जातक की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत रहती है तो उसे राजा की तरह सम्मान मिलता है।   सूर्य अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। तो सभी राशि के जातक पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव अगले माह यानी 7 फरवरी दिन बुधवार को धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइये  जानते हैं सूर्य देव के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने से किन.किन राशियों को लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

कुंभ राशि
सूर्य देव के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने से कुंभ राशि वाले जातकों के लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा।  जो जातक विदेश में जाकर पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे हैं उनकी इच्छा जल्द पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में मान.सम्मान मिलेगा। साथ ही सीनियर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में जाना चाहते हैंए उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

तुला राशि
सूर्य का गोचर तुला राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। जातक को समाज में मान.सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही किरयर में अचानक सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन खास माना जा रहा है। धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद जातक को आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही करियर में खास बदलाव देखने को मिलेंगे। जो जातक नौकरी कर रहे हैं। उनके पद में प्रमोशन हो सकते हैं। साथ ही आय में भी वृद्धि होने की संभावना है।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...