1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Grahan 2024 : आज इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें इतना खास क्यों है

Surya Grahan 2024 : आज इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें इतना खास क्यों है

सूर्य ग्रहण खगोल की बहुत आश्चर्यजनक घटना है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को सावधानियों की बात कही गई है। इस वर्ष का  पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को यानी आज लगने वाला है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण खगोल की बहुत आश्चर्यजनक घटना है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को सावधानियों की बात कही गई है। इस वर्ष का  पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को यानी आज लगने वाला है। खगोलविदों का कहना है कि ऐसा सूर्य ग्रहण पिछले 54 साल से नहीं लगा है। जबकि ज्योतिषविद चैत्र नवरात्रि के मौके पर लगने की वजह से इस सूर्य ग्रहण को खास मान रहे है। भारतीय मानक समय के अनुसार, 8 अप्रैल, 2024 को रात 09:12 बजे शुरू होकर, ग्रहण 9 अप्रैल, 2024 को सुबह 2:22 बजे तक जारी रहेगा। उत्तरी अमेरिका के चयनित क्षेत्रों में पूर्ण ग्रहण होगा, जिससे वैज्ञानिक परीक्षण के लिए विशेष संभावनाएं उपलब्ध होंगी। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में आकार लेने वाला है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

8 अप्रैल को जब सूर्य ग्रहण लगेगा तो चंद्रमा 2400 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से सूरज के सामने से गुजरेगा। ऐसे में उत्तरी अमेरिका में रहने वाले लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देख सकेंगे।

सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा
आमतौर पर ग्रहण के शुरू होने के तकरीबन 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण के खत्म होने के बाद ही समाप्त होता है। लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

सूतक काल
इस दौरान खाना-पीना मना होता है।
गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी छीलना, काटना नहीं चाहिए।
माना जाता है कि पानी में कुछ बूंदे तुलसी के या पत्ते डालकर इसे उबाल कर पीना चाहिए।
वे लोग जो बीमार हैं या जो बुजुर्ग हैं उन्हें इस दौरान उपवास नहीं करना चाहिए।
इस दौरान खाने में आप मेवे ले सकते हैं। यह कम मात्रा में खाने पर भी शरीर को पूरी एनर्जी देंगे।
महिलाओं को ग्रहण के दौरान सात्विक भोजन लेने की सलाह दी जाती है।
सूतक काल शुरू होने के बाद नए या शुभ काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। कहते हैं कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...