1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वामी प्रसाद मौर्य का BJP सरकार पर सीधा अटैक, बोले- यूपी में अपराधियों को मिल रहा है संरक्षण, जनांदोलन की दी चेतावनी

स्वामी प्रसाद मौर्य का BJP सरकार पर सीधा अटैक, बोले- यूपी में अपराधियों को मिल रहा है संरक्षण, जनांदोलन की दी चेतावनी

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार उदासीन बनी हुई है और कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार उदासीन बनी हुई है और कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने यूपी पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- 2017 के पहले हर जिले में होते थे दंगे

मौर्य ने हरदोई, गाजीपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, एटा और बुलंदशहर की हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कई मामलों में आरोपी अब तक फरार हैं। उन्होंने फतेहपुर के खागा क्षेत्र की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि साधना मौर्य के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही शेष आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाया।

सुरक्षा के दावों के विपरीत दिनदहाड़े अपराध हो रहे

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के दावों के विपरीत दिनदहाड़े अपराध हो रहे हैं और गरीब, पिछड़े, ओबीसी तथा एससी समाज के लोगों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। मौर्य ने आरोप लगाया कि सरकार की निष्क्रियता से प्रदेश में गुंडाराज स्थापित हो गया है। उन्होंने सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून का राज कायम करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अपराधों पर रोक नहीं लगी तो सरकार को जगाने के लिए बड़ा जनांदोलन चलाया जाएगा।

पढ़ें :- यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...