1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पंजाब के सीएम भगवंत मान एक मई को हाजिर हों, मानसा कोर्ट ने जारी किया बड़ा फरमान

पंजाब के सीएम भगवंत मान एक मई को हाजिर हों, मानसा कोर्ट ने जारी किया बड़ा फरमान

मानसा के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजिंदर सिंह नागपाल (Additional Chief Judicial Magistrate Rajinder Singh Nagpal) की अदालत ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann) को एक मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

पंजाब। मानसा के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजिंदर सिंह नागपाल (Additional Chief Judicial Magistrate Rajinder Singh Nagpal) की अदालत ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann) को एक मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं। मानसा के पूर्व विधायक नजर सिंह मानशाहिया (Nazar Singh Manshahia, Former MLA of Mansa) के तरफ से सीएम मान के खिलाफ मामला दायर किया गया था। आरोप है कि जुलाई 2019 में पार्टी छोड़ने के बाद संगरूर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके चलते मामला अदालत में पहुंचा।

पढ़ें :- Peddi Ki Awaz: भोपाल कॉन्सर्ट में म्यूज़िक लेजेंड ए.आर. रहमान और मेगास्टार राम चरण के साथ झूमे फैंस

जानकारी के अनुसार पिछली सुनवाई में मुख्यमंत्री की वीडियो माध्यम से हाजिरी लगाने की अर्जी अदालत ने खारिज कर दी थी और उन्हें 28 अप्रैल को स्वयं उपस्थित होने को कहा गया था। हालांकि मंगलवार को भी वे आवश्यक व्यस्तता के कारण अदालत में पेश नहीं हो सके। अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि अगली तारीख पर भी यदि वे उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी जमानत रद्द की जा सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...