1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Taiwan China Conflict : ताइवान द्वीप के पास दिखे 6 चीनी सैन्य विमान और 4 नौसैनिक जहाज , अपनी हरकतों से बाज नहीं आरहा ड्रगैन

Taiwan China Conflict : ताइवान द्वीप के पास दिखे 6 चीनी सैन्य विमान और 4 नौसैनिक जहाज , अपनी हरकतों से बाज नहीं आरहा ड्रगैन

चीन अपनी चालाकियों से बाज नहीं आ रहा है। ड्रैगन दूसरे देशों की सीमाओं में अपने सैन्य विमानों को उड़ा कर उनकी शांति भंग करने की कोशिश करता जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Taiwan China Conflict :  चीन अपनी चालाकियों से बाज नहीं आ रहा है। ड्रैगन दूसरे देशों की सीमाओं में अपने सैन्य विमानों को उड़ा कर उनकी शांति भंग करने की कोशिश करता जा रहा है। ताइवान ने 14 जनवरी को सुबह 6 बजे से 15 जनवरी को सुबह 6 बजे के बीच देश भर में छह चीनी सैन्य विमानों और चार नौसैनिक जहाजों का पता लगाया। खबरों के अनुसार, बीजिंग अब तक ताइवान के आसपास 114 चीनी सैन्य विमान और 65 नौसैनिक जहाज भेज चुका है।

पढ़ें :- Istanbul Firing : इस्तांबुल में इजरायल के कॉन्सुलेट के पास हमला , मारा गया हमलावर, दो पुलिसकर्मी घायल 

ताइवान में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूलिंग पार्टी के नेता और वर्तमान उपराष्ट्रपति विलियम लाई चिंग-ते जीत दर्ज की।  विलियम लाई की जीत से चीन तिलमिला उठा है। ड्रगैन उन्हें अपने लिए बेहद खतरनाक मानता है। यही वजह है कि मतदान से पहले चीन ने विलियम लाई चिंग-ते को खतरनाक अलगाववादी कहा था। इसके साथ ही चीन ने मतदाताओं को भी चेतावनी दी थी कि यदि वे सैन्य संघर्ष नहीं चाहते तो सही विकल्प चुनें। चीन ताइवान के आंतरिक मामलों में लगातार हस्तक्षेप करता रहता है।

चीन ने ताइवान को आंखें दिखाना शुरू कर दी हैं। इसी बीच खबर आई है कि ताइवान ने अपने द्वीप के पास रविवार की सुबह से लेकर सोमवार सुबह तक 6 चीनी सैन्य विमानों और चार नौसैनिक जहाजों को देखा है।

 

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...