1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Taiwan earthquake : ताइवान के पूर्वी तट के पास तीव्रता का भूकंप  , महसूस किए गए जोरदार झटके

Taiwan earthquake : ताइवान के पूर्वी तट के पास तीव्रता का भूकंप  , महसूस किए गए जोरदार झटके

ताइवान में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Taiwan earthquake :  ताइवान में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है। राजधानी ताइपे में कुछ सेकंड तक इमारतों में कंपन होता रहा। इस भूकंप की गहराई लगभग 30.9 किलोमीटर थी। शुरुआती रिपोर्टों में किसी प्रकार के नुकसान या हताहत की खबर नहीं मिली है।

पढ़ें :- Bangladesh fire : बांग्लादेश में समुद्र तटीय कॉक्स बाजार में आग लगने से 10 की मौत , नौ लोग घायल

ताइवान में आते रहते हैं भूकंप
ताइवान में 21 सितंबर 1999 को सबसे भयानक भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 7.7 थी। इसमें 2400 लोगों की मौत हो गई थी और करीब एक लाख लोग घायल हुए थे।
ताइवान में साल 1900 से अब तक 96 बार जानलेवा भूकंप आ चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...