1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. मॉनसून में बुखार आने पर पेनकिलर लेना बन सकता है सेहत के लिए खतरा, जानें कैसे आपकी किडनी पर पड़ता है बुरा असर

मॉनसून में बुखार आने पर पेनकिलर लेना बन सकता है सेहत के लिए खतरा, जानें कैसे आपकी किडनी पर पड़ता है बुरा असर

मॉनसून में बुखार होने पर बिना चिकित्सक की सलाह के दर्द निवारक दवाएं (Painkiller) खाना आपकी किडनी को प्रभावित कर हमेशा के लिए फेल कर सकता है। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ने पर लोग अक्सर खुद से हैवी पेनकिलर्स ले लेते हैं, जो शरीर के भीतर जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। मॉनसून में बुखार होने पर बिना चिकित्सक की सलाह के दर्द निवारक दवाएं (Painkiller) खाना आपकी किडनी को प्रभावित कर हमेशा के लिए फेल कर सकता है। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ने पर लोग अक्सर खुद से हैवी पेनकिलर्स ले लेते हैं, जो शरीर के भीतर जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है।

पढ़ें :- बाढ़ और बारिश ने मचाया कोहराम, यूपी-बिहार में गंगा का रौद्र रूप, मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मॉनसून बुखार में क्यों खतरनाक है पेनकिलर?

इबुप्रोफेन, डिक्लोफेनाक और नैप्रोक्सिन जैसी एनएसएआईडी (NSAIDs) दवाएं किडनी में रक्त के प्रवाह को अचानक धीमा कर देती हैं, जिससे ‘एक्यूट किडनी इंजरी’ (Acute Kidney Injury) का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। साथ ही डॉक्टरों का कहना है कि मॉनसून जनित बुखार, विशेषकर डेंगू में प्लेटलेट्स काउंट तेजी से गिरता है। ऐसे में पेनकिलर लेने से शरीर के अंदरूनी अंगों में रक्तस्राव (Internal bleeding) शुरू हो सकती है। इसके अलावा किडनी की कार्यप्रणाली प्रभावित होने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते, जिससे मल्टी-ऑर्गन फेलियर होने का खतरा बढ़ सकता है।

डॉक्टरों की सख्त सलाह

बुखार और बदन दर्द के लिए केवल डॉक्टर द्वारा निर्धारित पैरासिटामोल ही लेंना उचित है। बुखार आने पर खुद से इलाज करने के बजाय पहले दिन ही सीबीसी (CBC) और डेंगू-मलेरिया की जांच कराएं। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें, ओआरएस का घोल, नारियल पानी और उबला हुआ पानी निश्चित समय अंतराल पर पीते रहें।

पढ़ें :- दिल्ली में कोरोना-डेंगू के बीच स्वाइन फ्लू का कहर, H1N1 मामले 1,777 के पार, डॉक्टरों ने दी 'सेल्फ-मेडिकेशन' से बचने की सलाह।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...